विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2020

सुशांत सिंह की दो दिन में तोड़ी गई थी 4.30 करोड़ की FD, ED ने रिया और श्रुति से पूछे सवाल

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले पैसों के संदिग्थ लेन-देन की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने एक्टर के एक FD (Fixed Deposit) को लेकर सवाल उठाए हैं. सुशांत के के खाते से 2 दिन में टूटी 4:30 करोड़ रुपए की एफडी को ईडी ने संदिग्ध माना है. 

सुशांत सिंह की दो दिन में तोड़ी गई थी 4.30 करोड़ की FD, ED ने रिया और श्रुति से पूछे सवाल
सुशांत सिंह मामले में ED संदिग्ध लेन-देन की कर रही जांच.
मुंबई:

Sushant Singh Rajput Case Probe: दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में पैसों के संदिग्थ लेन-देन की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने एक्टर के एक FD (Fixed Deposit) को लेकर सवाल उठाए हैं. सुशांत के खाते से 2 दिन में टूटी 4:30 करोड़ रुपए की एफडी को ईडी ने संदिग्ध माना है. जानकारी है कि ईडी ने इन एफडी को लेकर रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और श्रुति मोदी से सवाल पूछे हैं.  सूत्रों के मुताबिक, श्रुति ने जवाब में कहा कि इस बारे में उसे नहीं पता क्योंकि बैंकों का काम वह नहीं देखती थी, जबकि रिया ने अपने जवाब में कहा कि 'यह सुशांत ही बता सकता है कि उसने  एफडी क्यों तुड़वाई.'

जानकारी है कि कोटक महिंद्रा बैंक में सुशांत ने 26 नवंबर 2019 को दो करोड़ और ढाई करोड रुपए की दो एफडी कराई थी. लेकिन 28 नवंबर, 2019 को ही दोनों एफडी तुड़वा दी गई और फिर उनकी जगह 1-1 करोड़ रुपए की एफडी कराई गई. इस बाबत जब सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति से सवाल किया गया तो उसने अनभिज्ञता जाहिर की. ईडी ने एफडी को लेकर सुशांत की बहन से भी सवाल किए हैं.

बता दें कि दिवंगत एक्टर के परिवार की ओर से रिया चक्रवर्ती पर पैसे निकलवाने, धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना देकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कराया है. ईडी ने इस मामले में सुशांत राजपूत के दोस्त सिद्धार्त पिठानी और रिया की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी से भी पूछताछ कर रही है. एजेंसी ने सुशांत के परिवार की ओर से बिहार पुलिस में दर्ज कराए गए एफआईआर पर संज्ञान लिया था.

बता दें कि सुशांत के पिता ने रिया पर 15 करोड़ रुपए की हेराफेरी का आरोप लगाया है. ईडी को अब 15 करोड़ रुपए की तलाश है. अब तक की जांच में एजेंसी को इस रकम का पता नहीं चला है. रिया चक्रवर्ती ने अपनी 4 सालों की ITR ईडी को पेश की है. सूत्रों के मुताबिक चारों साल की ITR में कुल मिलाकर लगभग 66 लाख रुपए से कम की आमदनी हुई है. सुशांत सिंह राजपूत के खातों की अब तक की जांच के दौरान पता चला है कि उनके खाते में 10 करोड़ रुपए थे लेकिन सुशांत के खर्चे भी उसी तरह से थे. सूत्रों के मुताबिक सुशांत 1 करोड़ 20 लाख रुपए सालाना किराया देते थे. उन्होंने ढाई करोड़ रुपए का जीएसटी और टैक्स भरा था. सुशांत ने असम और तमिलनाडु के बीच में कोई इवेंट किया था, जिसमें 2 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होने का अनुमान है. रिया की ITR में भी सुशांत से कोई लोन नहीं दिखाया है. बल्कि उन्होंने अपने माता और पिता से एक लाख कुछ रुपए का लोन दिखाया है

Video: सुशांत की डेडबॉडी पर पड़े निशान बेल्ट के हो सकते हैं- वकील की दलील

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Death Case, ED Probe In Sushant Singh Rajput Case, Rhea Chakraborty About Sushant Singh Rajput
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com