सुशांत सिंह राजपूत मामले (Sushant Singh Rajput Case) में सुशांत की पोस्टमार्टम (Post Mortem) और विसरा (viscera) रिपोर्ट की जांच-पड़ताल करने के लिए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) की टीम गठित टीम के सोमवार को मुंबई जाने की संभावना है. कहा जा रहा है कि एम्स की टीम मुंबई जाकर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की टीम से मुलाकात करेगी. बता दें कि हाल ही में सुशांत सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों की गठित की गई थी.
उम्मीद की जा रही थी यह टीम शुक्रवार को सीबीआई को अपने निष्कर्ष सौंप देगी लेकिन रिपोर्टों की जांच करने बाद एम्स की टीम ने सोमवार को मुंबई जाने का फैसला किया है, जहां ये टीन उन डॉक्टरों से मुलाकात करेगी, जिन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम किया था.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह केस में सीबीआई जांच को मंजूरी दे दी थी, जिसके बाद सीबीआई की टीम की जांच में जुट गई है. सीबीआई अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती समेत अन्य आरोपियों से पूछताछ कर रही है. सीबीआई ने मामले से संबंधित कई लोगों से कई बार पूछताछ की है.
इस बीच, CBI ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को गुरुवार को तलब किया है. सीबीआई गुरुवार को जांच के सातवें दिन रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती को तलब कर लंबी पूछताछ की. इस दौरान नौकर नीरज सिंह, क्रिएटिव आर्ट डिजाइनर सिद्धार्थ पिठानी, कुक केशव और अकाउंटेंट रजत मेवाती को भी DRDO गेस्ट हाउस में लाया गया था, जहां सीबीआई की टीम रुकी हुई है. मामले में आरोपी शौविक चक्रवर्ती के साथ इतने लोगों से एकसाथ पूछताछ के लिहाज से गुरुवार का दिन बहुत अहम रहा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं