7 years ago
नई दिल्ली:
Surat Fire News: गुजरात के सूरत (Surat) के सरथाना इलाके में स्थित तक्षशिला कॉम्प्लेक्स (Takshila Complex) की दूसरी मंजिल पर लगी भीषण आग में 20 छात्रों की मौत हो गई. जिस फ्लोर पर आग लगी वहां कोचिंग सेंटर चल रहा था. आग से बचने के लिए कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले कुछ छात्रों ने ऊपर से छलांग लगा दी, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. न्यूज एजेंसी ANI ने सूरत के पुलिस कमिश्नर के हवाले से बताया कि हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हुई है और इसकी संख्या बढ़ भी सकती है. सोशल मीडिया पर बिल्डिंग से छलांग लगाते हुए लोगों का वीडियो भी वायरल हो गया है. पीएम नरेंद्र मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने घटना पर दुख जताया है.