विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2020

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की टॉप वैज्ञानिकों की लिस्ट में भारतीयों का जलवा, दो IIT से 36 नाम

आईआईटी गुवाहाटी के सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, भौतिकी, रसायन इंजीनियरिंग, जैव विज्ञान और जैव इंजीनियरिंग, रसायन शास्त्र, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स विभागों के संकाय सदस्यों के नाम सूची में शामिल किए गए हैं.

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की टॉप वैज्ञानिकों की लिस्ट में भारतीयों का जलवा, दो IIT से 36 नाम
IIT गुवाहाटी के निदेशक टी जी सीतारमण और संकाय के अन्य सदस्यों को वर्ष 2019 के लिए उनके शोध प्रकाशन और अनुसंधान के उनके संबंधित क्षेत्रों में योगदान के लिए सूची में शामिल किया गया है.
गुवाहाटी:

अमेरिका के स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा तैयार दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी के 22 संकाय सदस्यों और शोधकर्ताओं के नाम शामिल किए गए हैं. आईआईटी गुवाहाटी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय में विशेषज्ञों ने एक लाख से ज्यादा ऐसे वैज्ञानिकों के नामों की सूची बनायी है, जिनके अनुसंधान कार्यों ने उनके संबंधित क्षेत्रों की प्रगति में योगदान दिया है और शोधकर्ताओं को भी इससे फायदा हुआ है.

संस्थान के निदेशक टी जी सीतारमण और संकाय के अन्य सदस्यों को वर्ष 2019 के लिए उनके शोध प्रकाशन और अनुसंधान के उनके संबंधित क्षेत्रों में योगदान के लिए सूची में शामिल किया गया है. आईआईटी गुवाहाटी के सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, भौतिकी, रसायन इंजीनियरिंग, जैव विज्ञान और जैव इंजीनियरिंग, रसायन शास्त्र, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स विभागों के संकाय सदस्यों के नाम सूची में शामिल किए गए हैं.

इसके अलावा आईआईटी बीएचयू (वाराणसी)  के 14 सदस्यों को भी इस प्रतिष्ठित लिस्ट में शामिल किया गया है. दुनिया भर के वैज्ञानिकों की लिस्ट में दो फीसदी नाम भारतीय वैज्ञानिकों के हैं. अमेरिकी यूनिवर्सिटी ने लिस्ट में दुनियाभर के 1,59, 683 नाम शामिल किए हैं. इनमें से 1500 भारतीय हैं, जिनमें वैज्ञानिक, डॉक्टर और इंजीनियर शामिल हैं. इस सभी का चयन उनके शोध पत्रों के आधार पर किया गया है. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Top Scientists In World, Top Scientist List, Stanford University, IIT Guwahati, IIT (BHU) Varanasi, 14 Scientist From BHU, 22 Scientists From IIT Guwahati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com