विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2011

अन्ना हजारे को किसने दिया अधिकार : थरूर

शशि थरूर ने अन्ना हजारे और उनकी टीम के अधिकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने से पहले उन्हें जनादेश मांगना चाहिए।
New Delhi: पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने लोकपाल के मुद्दे पर सिविल सोसायटी का प्रतिनिधित्व करने के लिए अन्ना हजारे और उनकी टीम के अधिकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने से पहले उन्हें लोगों के पास जाकर जनादेश मांगना चाहिए। थरूर ने इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट्स में एक सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा अन्ना हजारे और उनकी टीम को सिविल सोसायटी का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार किसने दिया? जब तक तथाकथित सिविल सोसायटी के लोग लोगों के पास जाकर चुनाव नहीं जीतते तब तक वे सही तरह से सिविल सोसायटी का प्रतिनिधत्व करने का दावा नहीं कर सकते।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
शशि थरूर, जनादेश, भ्रष्टाचार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com