विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2017

अब राजस्थान के 'फलाहारी बाबा' के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज

अरावली थानाधिकारी हेमराज मीणा ने आज बताया कि बिलासपुर की इक्कीस साल की वकालत का अध्ययन कर रहीं पी​ड़िता ने बिलासपुर थाने में प्रपनाचार्य महाराज उर्फ फलाहारी महाराज के खिलाफ अलवर आश्रम में यौनशोषण करने की शिकायत दी थी.

Also Read in
अब राजस्थान के 'फलाहारी बाबा' के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: राजस्थान के अलवर जिले के अरावली थाना पुलिस ने बिलासपुर (छत्तीसगढ) की एक पीड़िता की शिकायत पर अलवर के सत्तर साल के प्रपनाचार्य महाराज के खिलाफ कथित यौनशोषण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अरावली थानाधिकारी हेमराज मीणा ने आज बताया कि बिलासपुर की इक्कीस साल की वकालत का अध्ययन कर रहीं पी​ड़िता ने बिलासपुर थाने में प्रपनाचार्य महाराज उर्फ फलाहारी महाराज के खिलाफ अलवर आश्रम में यौनशोषण करने की शिकायत की थी. बिलासपुर पुलिस ने जीरो प्राथमिकी अरावली थाने भेजी थी जिस पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

पढ़ेें :  गुरमीत राम रहीम के बाद डेरा की अरबों की संपत्ति का कौन होगा उत्‍तराधिकारी?

उन्होंने बताया कि फलाहारी महाराज से पूछताछ के लिए पुलिस के उनके आश्रम पहुंचने पर अलवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली. पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महाराज का उपचार कर रहे चिकित्सक से बातचीत की है. चिकित्सक की मंजूरी मिलने के बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी. मीणा ने बताया कि आरोपी महाराज का पीड़िता के घर बिलासपुर में लंबे समय से आना जाना है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीड़िता कानून की पढ़ाई के दौरान बीते सात अगस्त को उनके आश्रम गयी थी. उन्होंने बताया कि महाराज ने उसी दिन अपने एक शिष्य की मदद से पीडिता को अपने कक्ष तक बुलाया और उसके साथ यौन शोषण किया. पीड़िता ने काफी दिनों तक परिजनों को यह जानकारी नहीं दी. लेकिन वह काफी परेशान रहने लगी. इस पर परिजनों ने कारण जानना चाहा तो उसने आप-बीती सुनायी.

वीडियो :  चंबल घाटी से दो लड़कियों के शव मिले
थानाधिकारी के अनुसार प्रपनाचार्य महाराज उर्फ फलाहारी महाराज के अलवर में काफी इलाके में फैला आश्रम है. स्कूल, धर्मशाला संचालित हैं और देश-विदेश में लाखों अनुयायी हैं. आरोपी अन्न का सेवन नहीं कर केवल फलों का ही सेवन करने की वजह से फलाहारी बाबा के नाम से पहचाना जाता है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sexual Harassment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com