विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2011

इस्तीफे के बावजूद सौमित्र सेन पर चलेगा महाभियोग

राज्यसभा में जस्टिस सौमित्र सेन को हटाने का प्रस्ताव पारित हो चुका है, जबकि लोकसभा में महाभियोग की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होनी है।
New Delhi: कलकत्ता हाइकोर्ट के जस्टिस सौमित्र सेन पर पद से इस्तीफा देने के बावजूद महाभियोग की कार्रवाई पूरी होगी। अटॉर्नी जनरल जीई वाहनवती ने सरकार को सलाह दी है कि जस्टिस सेन का इस्तीफा मंजूर नहीं किया जा सकता। राज्यसभा में सेन को हटाने का प्रस्ताव पारित हो चुका है, जबकि लोकसभा में महाभियोग की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होनी है। इससे पहले ही गुरुवार को कल जस्टिस सौमित्र सेन ने एक लंबे खत के साथ अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज दिया।
लेखक के बारे में
img
NDTVIndia
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जस्टिस सौमित्र सेन, महाभियोग, कलकत्ता हाईकोर्ट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com