रामपुर जिला मुख्यालय के कोतवाली सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने दो नाबालिग बच्चों को चूहे मारने की दवा खिलाने के बाद खुद भी यह जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे पिता और उसकी एक बेटी की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, रामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव का रहने वाला सलीम (54) शुक्रवार को अपनी आठ वर्षीय पुत्री इरम व 10 वर्षीय पुत्र के साथ घर पर था और उसकी पत्नी बाहर गई थी.
सलीम की पत्नी मेहताब ने शनिवार को बताया, ''सलीम ने दोनों बच्चों को चूहे मारने की दवा देने के बाद खुद जहर खा लिया. मैं जब घर पहुंची तो मैंने पड़ोसियों को बुलाया जिन्होंने उन्हें अस्पताल पहुंचाया.''
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
महताब ने कहा, 'चिकित्सकों ने आज मुझे बताया कि इरम और सलीम का निधन हो गया है और मेरे बेटे की हालत गंभीर है.'
सात बच्चों के माता-पिता मेहताब और सलीम आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे. उनका इकलौता बेटा थैलेसीमिया नाम की बीमारी से पीड़ित है.
बहरहाल, मेहताब ने आरोप लगाया है कि 2021 में उसके परिवार को स्थानीय प्रशासन से उनके 33 साल पुराने घर को खाली करने का नोटिस दिया था, जिसके बाद से सलीम तनाव में था.
उसने बताया कि नोटिस में कहा गया है कि यह घर एक तालाब की अतिक्रमण की गई भूमि पर बनाया गया था. मेहताब ने कहा, ‘‘हमने अदालत में आदेश के खिलाफ अपील की है और मामला विचाराधीन है.''
दूसरी ओर स्थानीय अधिकारियों ने इस आरोप से इनकार किया है.
उप जिलाधिकारी (एसडीएम) निरंकार सिंह ने शनिवार को पत्रकारों से कहा, 'परिवार आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से जूझ रहा है, क्योंकि उनका बेटा थैलेसीमिया से पीड़ित है. प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि घटना के पीछे यही कारण थे.''
उन्होंने कहा कि उनके घर के संबंध में 2021 में नोटिस जारी किया गया था और मामला अदालत में है. अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से जिला प्रशासन उनके बेटे के इलाज का खर्च वहन कर रहा है.
ये भी पढ़ें :
* " वो अब अपनी पैंट गीली कर रहे हैं...", UP के लॉ एंड ऑर्डर पर CM योगी आदित्यनाथ
* "रात कितनी भी काली हो...": यूपी के गैंगस्टर अतीक अहमद के घर पर मिला पोस्टर
* यूपी में सूफी दरगाहों पर कव्वालियां, चुनाव से पहले मुस्लिम वोटर्स को साधने के लिए बीजेपी ने बनाया ये 'प्लान'
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं