विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2011

'नचिकेता शामिल थे सतीश के पारिवारिक समारोह में'

दिल्ली टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक नचिकेता कपूर न केवल शर्मा परिवार के करीबी हैं बल्कि सतीश शर्मा के पारिवारिक समारोह में मौज़ूद हैं।
New Delhi: विकीलीक्स से हुए वोट के बदले नोट के खुलासे के बाद से ही सतीश शर्मा और नचिकेता कपूर सुर्खियों में है। शुक्रवार को दोनों ने एक-दूसरे से रिश्ते न होने की बात कही थी लेकिन शनिवार को दिल्ली टाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक नचिकेता कपूर न केवल शर्मा परिवार के करीबी हैं बल्कि सतीश शर्मा और उनके पारिवारिक समारोह में मौज़ूद दिख रहे हैं। दिल्ली टाइम्स में छपी तस्वीरें साफ जाहिर करती है कि नचिकेता की शर्मा परिवार से करीबियां किस हद तक थीं। नवंबर 2010 में सतीश शर्मा की पत्नी स्टेर्र शर्मा की पेंटिंग प्रदर्शनी में शामिल थे और उन्होने काफी समय शर्मा दंपती के साथ बिताया था। इतना ही नहीं उस प्रदर्शनी में नचिकेता ही मीडिया को इवेंट के बारे में तमाम जानकारियां मुहैया करा रहे थे। इससे पहले दिसंबर 2008 में सतीश शर्मा के बेटे समीर शर्मा की शादी में भी नचिकेता मौजूद थे। इससे पहले नचिकेता ने शुक्रवार को कहा था कि उनके अमेरिकी दूतावास में कोई संबंद्ध नहीं है जबकि दिसंबर 2007 में नचिकेता और उनकी पत्नी वरुणा ने अमेरिकी राजनायिकों के लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था जिसमें सतीश शर्मा के बेटे भी शामिल थे।    वहीं इस मामले में नचिकेता कपूर ने कहा था कि मेरी सतीश शर्मा से सिर्फ जान पहचान है। मैंने आधिकारिक रूप से कभी भी उनके साथ काम नहीं किया। 17 मार्च को द हिन्दू अख़बार में छपी इस ख़बर को कांग्रेस नेता कैप्टन सतीश शर्मा ने ग़लत बताया था। उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत में कहा था कि उनका नचिकेता कपूर नाम का कोई सचिव नहीं था और न ही इस नाम से उसका कोई लेना-देना है। 
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सतीश शर्मा, समारोह, नचिकेता कपूर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com