विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2017

लालू यादव ने खुद को 'ट्विटर का बेटा' बताकर पीएम मोदी पर साधा निशाना, लोगों से की यह अपील....

गुजरात चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के एक दिन पूर्व लालू यादव ने अपने अलग अंदाज में पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है.

Also Read in
लालू यादव ने खुद को 'ट्विटर का बेटा' बताकर पीएम मोदी पर साधा निशाना, लोगों से की यह अपील....
राजद अध्यक्ष लालू यादव ने गुजरात चुनाव से एक दिन पहले पीएम मोदी पर साधा निशाना.
  • लालू ने ट्वीट किया, आप मुझे 'रिट्वीट' नहीं करेंगे, तो मैं कहां जाऊंगा'
  • राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने गुजरात के मतदाताओं को नसीहत भी दी
  • उन्होंने ट्वीट किया, 'कमल का फूल ऑलवेज बनाविंग अप्रैल फूल
नई दिल्ली: राजद अध्यक्ष लालू यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं. टि्वटर के माध्यम से वह लगातार सरकार पर निशाना साधते रहते हैं और अपने खास अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. लालू के साथ-साथ उनके बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री भी सरकार पर निशाना साधने के लिए टि्वटर का सहारा लेते हैं. गुजरात चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के एक दिन पूर्व लालू यादव ने अपने अलग अंदाज में पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है.

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के सी-प्लेन में उड़ान भरने पर लालू ने इस अंदाज में कसा तंज लालू यादव ने ट्वीट किया, 'कमल का फूल ऑलवेज बनाविंग (बराबर बनाता है) 'अप्रैल फूल'. लालू ने बुधवार को बिना किसी का नाम लिए इशारों ही इशारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खुद को गुजरात का बेटा बताए जाने पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'मैं ट्विटर का बेटा हूं. आप मुझे 'रिट्वीट' नहीं करेंगे, तो मैं कहां जाऊंगा.' 

यह भी पढ़ें : लालू का बीजेपी पर निशाना- डूबते को राम का सहारा, तिनका शब्द पुराना हो गया
​ इसके तुरंत बाद लालू ने गुजरात के मतदाताओं को नसीहत भी दी. एक अन्य ट्वीट में लालू ने अपने खास अंदाज में भाजपा को हराने की अपील करते हुए लिखा, 'कमल का फूल ऑलवेज बनाविंग (बराबर बनाता है) अप्रैल फूल. रहना कूल ना करना भूल, चटाना धूल.' लालू इन दिनों गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा पर हर दिन निशाना साध रहे हैं.

VIDEO : पीएम मोदी पर लालू यादव के हमलावर तेवर बरकरार


गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के तहत गुरुवार को दूसरे और अंतिम चरण का मतदान होना है. नौ दिसंबर को पहले चरण का मतदान हो चुका है. 18 दिसंबर को मतगणना होनी है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com