विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी की तीसरी लहर के बीच देश में आज यानी 26 जनवरी को 73वां गणतंत्र दिवस (73rd Republic Day) मनाया जा रहा है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की मौजूदगी में राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भारत की सैन्य ताकत के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत की झलक भी दिखी. परेड के दौरान नारी शक्ति का भी अनूठा प्रदर्शन देखने को मिला. परेड में भारतीय वायुसेना के 75 विमानों ने पहली बार फ्लाई पास्ट करके ताकत एहसास कराया. 

फ्लाई फास्ट के दौरान राफेल, जगुआर, C-130J सुपर हरक्यूलिस, सुखोई, मिग-29 जैसे विमानों ने आकाश के करतब दिखाए. साथ ही राज्यों ने झांकियों के माध्यम से अपनी संस्कृति और गौरव को देश के सामने रखा. राज्यों के अलावा, भारतीय वायुसेना, नौसेना, आर्मी समेत सुरक्षाबलों के दस्ते ने भी परेड में हिस्सा लिया. 

READ ALSO: जोशीले धुनों पर राजपथ पर जवानों का शौर्य प्रदर्शन, अलग अंदाज में दिखे PM मोदी : 10 बड़ी बातें

देश के 73वें गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर आयोजित परेड की कमान परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा ने संभाली और मेजर जनरल आलोक काकर परेड के सेकेंड-इन-कमांड रहे.

कोरोना महामारी का असर इस साल की गणतंत्र दिवस परेड पर देखने को मिला, जहां महज 5,000 लोग उपस्थित हुए और टीकों की दोनों खुराक लेने के अलावा सभी ने दोहरे मॉस्क पहन रखे थे तथा समारोह स्थल पर ‘दो गज की दूरी' के नियम का भी पालन किया.

PM मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. 1971 और इसके पहले और बाद के युद्धों सहित सभी युद्धों के सभी भारतीय शहीदों के नाम राष्ट्रीय समर स्मारक में अंकित किए गए हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने स्वागत किया. स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री ने वहां डिजिटल आगंतुक पुस्तिका पर अपना संदेश भी लिखा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Republic Day Parade, Republic Day 2022 Parade, Republic Day, Republic Day Live
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com