विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2011

प्रवर्तन निदेशालय ने रामदेव के खिलाफ मामला दर्ज किया

प्रवर्तन निदेशालय ने रामदेव और उनके ट्रस्टों के खिलाफ विदेशी मुद्रा विनिमय प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया है।
New Delhi: प्रवर्तन निदेशालय ने योग गुरु रामदेव और हरिद्वार स्थित उनके ट्रस्टों के खिलाफ विदेशी मुद्रा विनिमय प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि निदेशालय ने भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्ट और रामदेव के ट्रस्टों द्वारा किए गए संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के बारे में विदेश से मिली जानकारी के आधार पर मामला दर्ज किया है।  सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय की जांच में विदेशों से धन मिलने और कुछ अतिरिक्त धन का अंतरप्रवाह पाया गया था और अब विदेशी मुद्रा विनिमय प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है। रामदेव के प्रवक्ता से बार-बार की कोशिशों के बाद भी संपर्क नहीं हो पाया। रामदेव के लेनेदेन की जांच के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय ने ब्रिटेन में अधिकारियों से संपर्क कर योग गुरु को उनके एक अनुयायी दंपती द्वारा स्कॉटलैंड में भेंट किए गए एक द्वीप के बारे में वित्तीय लेनदेन का ब्यौरा मांगा था।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रामदेव, प्रवर्तन निदेशालय, मामला दर्ज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com