विज्ञापन
1 year ago
नई दिल्ली:

रामनगरी में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो चुकी है. दूसरी प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रों के जप के साथ पूरी हुई. प्राण प्रतिष्ठा से पहले सीएम योगी ने अयोध्या पहुंच रामलला के दर्शन किए. पिछले साल 22 जनवरी को राम जन्मभूमि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा बेहद भव्य ढंग से की गई. आयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि परिसर में राजा राम और परकोटे में विराजमान अन्य देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए. संयोग से, आज ही के दिन मुख्यमंत्री का‌ 53वां जन्मदिन भी है और उन्होंने इस अवसर पर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया. 

Pran Pratishtha Live Updates-

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई संपन्न

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न हुई. प्राण प्रतिष्ठा के इस खास कार्यक्रम में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए. सबसे पहले सीएम योगी ने भगवान के दरबार में शीश नवाया. 

राम मंदिर में वैदिक मंत्रों की गूंज, भक्तिमय माहौल

राम मंदिर का पूरा परिसर वैदिक मंत्रों से गूंज रहा है. राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में रामभक्त पूरे मग्न दिख रहे हैं. चारों तरफ रामभक्तों ने पूरा माहौल राममय कर दिया है.

राम दरबार के भव्य नजारे ने मोहा लोगों का मन

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा है. राम दरबार के मनमोहक नजारे ने हर रामभक्त का मन मोह लिया.

रामलला का दरबार कैसा है, फोटोज में देखिए

रामलला के जिस दरबार को देखने को भक्तों की आंखें तरस रही थीं, वो शुभ घड़ी आज आ ही गई. फोटोज में देखिए कैसा दिखता है राम दरबार

राम दरबार में सीएम योगी ने शीश नवाया

अयोध्या | उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर की पहली मंजिल पर प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान से पहले राम दरबार के समक्ष पूजा-अर्चना की. 

हे शुभारंभ हो शुभारंभ...मंत्रों के साथ हो रही दिव्य प्राण प्रतिष्ठा, सीएम योगी भी मौजूद

रामनगरी अयोध्या में इस वक्त राम मंदिर के राम दरबार की दिव्य प्राण प्रतिष्ठा हो रही है. साधु-संत मंत्रों का जाप कर रहे हैं, इस मौके पर सीएम योगी भी मौजूद हैं. राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा भी बहुत ही भव्य ढंग से की जा रही है. 

प्राण प्रतिष्ठा से पहले सीएम योगी ने किए रामलला के दर्शन

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा शुरू होने की शुभ घड़ी आ गई है. इस मौके पर सीएम योगी भी अयोध्या पहुंचे और रामलला के भव्य रूप के आलौकिक दर्शन किए.

प्राण प्रतिष्ठा के लिए सीएम योगी पहुंचे अयोध्या

सीएम योगी भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं. अयोध्या राम मंदिर परिसर में राम दरबार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा आज हो रही है. सीएम योगी आदित्यनाथ इस मौके पर विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे. आज श्रीराम जन्मभूमि परिसर में राजा राम और परकोटे में विराजमान अन्य देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन हो रहा है. संयोगवश इसी दिन मुख्यमंत्री का 53वां जन्मदिन भी है और वह इस अवसर पर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेंगे.

प्राण प्रतिष्ठा से पहले क्या बोले चंपत राय

चंपत राय ने कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर परिसर अपनी पूर्णता की ओर है. सभी मंदिर बन चुके हैं. करीब 95 प्रतिशत मंदिर बनकर तैयार हो चुके हैं. कलश बन चुके हैं. मंदिरों में देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हो चुकी हैं. 3-4 जून को प्राण प्रतिष्ठा से पहले आवश्यक विधि विधान और पूजा पाठ हर दिन 12 घंटे के हिसाब से 24 घंटे संपन्न हो चुका है. आज प्राण प्रतिष्ठा के विधि-विधान का अंतिम दिन है.

प्राण प्रतिष्ठा से पहले क्या बोले चंपत राय

चंपत राय ने कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर परिसर अपनी पूर्णता की ओर है. सभी मंदिर बन चुके हैं. करीब 95 प्रतिशत मंदिर बनकर तैयार हो चुके हैं. कलश बन चुके हैं. मंदिरों में देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हो चुकी हैं. 3-4 जून को प्राण प्रतिष्ठा से पहले आवश्यक विधि विधान और पूजा पाठ हर दिन 12 घंटे के हिसाब से 24 घंटे संपन्न हो चुका है. आज प्राण प्रतिष्ठा के विधि-विधान का अंतिम दिन है.

सीएम योगी प्राण प्रतिष्ठा में होंगे शामिल

लखनऊ, यूपी | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "...पूरा विश्व कठिन पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है. ये कठिन चुनौतियां किसी और ने नहीं बल्कि इंसानों ने ही पैदा की हैं. स्वाभाविक रूप से इसका समाधान भी इंसानों को ही खोजना होगा. इसीलिए पीएम मोदी ने पूरे देश से प्रकृति के साथ समन्वय और संवाद बनाने का आह्वान किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस अभियान का नाम 'एक पेड़ मां के नाम' रखा है."

राम दरबार में विराजमान होंगे कौन से भगवान

भगवान राम के दरबार में भगवान राम, मां सीता, परम भक्त हनुमान के साथ ही भगवान राम के तीनों भाई लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न की भी प्रतिमाएं विराजमान हैं. राम दरबार की स्थापना मंदिर की पहली मंजिल पर होनी है. इसके बाद परकोटे में स्थित छह अन्य मंदिरों में भी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इस खास पल के लिए गंगा दशहरा का खास दिन चुना गया है.

  1. भगवान राम
  2. माता सीता
  3. पवन पुत्र हनुमान
  4. लक्ष्मण
  5. भरत
  6.  शत्रुघ्न

अयोध्या में आज सज गया राम दरबार

राम नगरी अयोध्या फिर सज धज कर तैयार है. सरयू से लेकर राम मंदिर (Ayodhya Ram Temple) तक उत्सव का माहौल है. रामलला तो पहले ही आ चुके हैं. अब मर्यादा पुरुषोत्तम राम का आगमन हो रहा है. 5 जून को पूरे विधि विधान के साथ खास अभिजीत महूर्त में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Darbar Pran Pratishtha) होगी. इसके लिए करीब 17 मिनट का शुभ मुहूर्त तय किया गया है. यानी कि दिन में 11:25 बजे से 11:40 के बीच राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इस दौरान पूरा मंदिर परिसर खास वैदिक मंत्रों से गूंज उठेगा. जानकारी के मुताबिक, अयोध्या और काशी के 101 आचार्य मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराएंगे. इस खास पल का इंतजार अयोध्या ही नहीं पूरे देश को है. 

राम मंदिर के बाहर जुटने लगे भक्त

उत्तर प्रदेश | अयोध्या के राम मंदिर के बाहर भक्त इकट्ठा होने लगे हैं, आज मंदिर में राम दरबार की 'प्राण प्रतिष्ठा' की जाएगी.

श्रीराम लला के गर्भगृह में विराजमान होने के बाद भक्तों को शेष परिसर में प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार

अयोध्या में जब से श्रीराम लला मंदिर के भूतल पर मुख्य गर्भगृह में विराजमान हुए हैं, तब से भक्तों और पूरे देश को शेष परिसर खासकर श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार है. आस्था और पूजा पद्धतियों को ध्यान में रखते हुए प्राण प्रतिष्ठा के वैदिक अनुष्ठान और उनकी पारंपरिक प्रक्रियाओं का ठीक से पालन किया जा रहा है.

अयोध्या में एलन मस्क के पिता और उनकी बहन

एलन मस्क के पिता इन दिनों भारत की यात्रा पर आए हुए है. उन्होंने भी अयोध्या आकर रामलला के दर्शन किए. 

प्राण प्रतिष्ठा 2.0: विराजेंगे 7 भगवान, '15 मिनट' शुभ संयोग समझिए

प्राण प्रतिष्ठा के दौरान 120 आचार्य मंत्रोच्चार करेंगे. 11 बजकर 25 मिनट से 11 बजकर 40 मिनट के बीच प्राण प्रतिष्ठा होगी. 

सरयू त्रयोदशी जन्मोत्सव के अवसर पर नदी तट पर विशेष आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम

सरयू त्रयोदशी जन्मोत्सव के अवसर पर नदी तट पर विशेष आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे. प्रशासन ने इस भव्य आयोजन के लिए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं. देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने अयोध्या पहुंचने लगे हैं. अंजनी सेवा संस्थान के अध्यक्ष शशिकांत महाराज ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने ही प्रभु को टाट से निकाल भव्य मंदिर में विराजमान कराया है. पांच जून को एक बार फिर से राजा राम को प्रतिष्ठित करेंगे. योगी महाराज प्रभु राम का तिलक करेंगे.’’

ऐतिहासिक होगी प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या के संतों-महंतों का कहना है कि प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन ऐतिहासिक होगा. संत समुदाय का कहना है, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण और अयोध्या के विकास के माध्यम से रामनगरी का खोया हुआ गौरव वापस लौटाया है. पिछले आठ वर्षों में अयोध्या में 32 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं ने शहर को वैश्विक स्तर पर नयी पहचान दी है.’’ इसने कहा कि सड़क, रेल, हवाई अड्डा, सौंदर्यीकरण और पर्यटन से जुड़ी परियोजनाओं ने अयोध्या को दुनिया के मानचित्र पर चमकदार बनाया है. रामकथा पार्क, सरयू तट का सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं से युक्त मंदिर परिसर इसकी बानगी हैं.

राम मंदिर की आज फिर प्राण प्रतिष्ठा

उत्तर प्रदेश के आयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि परिसर में पांच जून यानी बृहस्पतिवार को राजा राम और परकोटे में विराजमान अन्य देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे. संयोग से, इस दिन मुख्यमंत्री का‌ 53वां जन्मदिन भी है और वह इस अवसर पर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेंगे. एक बयान के मुताबिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा और विशेष पूजा-अर्चना, हवन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देव विग्रहों की स्थापना होगी. अयोध्या के संतों-महंतों का कहना है कि यह आयोजन ऐतिहासिक होगा।

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Ram Mandir Pran Pratishtha, Pran Pratishtha Live Updates, Ayodhya Ram Temple Pran Pratishtha, Ram Darbar Pran Pratishtha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com