दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने एमसीडी कमिश्नर को राष्ट्रीय राजधानी में नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के सख्त आदेश दिए हैं. दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने अपने पत्र में लिखा कि राजेंद्र नगर में शनिवार को एक निजी कोचिंग संस्थान में बारिश की वजह से हुए जलभराव से कई छात्र फंस गए, जिसमें तीन छात्रों की जान चली गई. यह घटना बहुत ही दुखद है. इसकी गहन जांच होनी चाहिए और सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि दिल्ली में ऐसी घटना दोबारा न हो.
ओबेरॉय ने एमसीडी आयुक्त को निर्देश दिया है कि दिल्ली में एमसीडी के अधिकार में आने वाले सभी कोचिंग सेंटर, जो अवैध रूप से बेसमेंट में चल रहे हैं, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए. इस घटना की जिम्मेदारी तय करने के लिए तत्काल जांच बैठाई जाए. यदि कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और इसकी जानकारी मुझे दी जानी चाहिए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी एम. हर्षवर्धन ने घटना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया, "जिन तीन छात्रों के शवों को बरामद किया गया है. उनमें अंबेडकरनगर की श्रेया यादव, तेलंगाना की तान्या सोनी, केरल के एर्नाकुलम निवासी नेविन डालविन शामिल हैं. दिल्ली पुलिस ने घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है. राजेंद्र नगर थाने में धारा 105, 106 (1), 115 (2), 290 और 35 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. कोचिंग सेंटर, बिल्डिंग मैनेजमेंट और बिल्डिंग में काम करने वाले सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है."
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं