विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2025

मोबाइल से किसे मैसेज भेज रही थी सोनम? वो दो वीडियो जिसमें छिपे हैं हत्या के कई राज

पुलिस का आरोप है कि 25 वर्षीय सोनम रघुवंशी ने अपने 30 वर्षीय पति राजा की हत्या के लिए हत्यारों को किराए पर बुलाया था, जब वे पूर्वोत्तर के छोटे से राज्य मेघालय हनीमून मनाने गए थे. इस पूरे मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

नई दिल्ली:

मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या में उसकी पत्नी ही शामिल है, उसने भाड़े के हत्यारे बुलाए थे. मेघालय की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई नोंगरांग के ये दावे सामने आए राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के दो वीडियो से काफी पुख्ता होते हैं. पहला वीडियो दोनों की शादी के दौरान सिंदुरदान के वक्त का है. वहीं दूसरा वीडियो राजा और सोनम के हनीमून पर गए मेघालय के शिलॉन्ग का है. इस दोनों वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि सोनम के हाव भाव, शादी से खुशी वाले नहीं दिख रहे हैं. वीडियो को लेकर लोग कई तरह के सवाल भी कर रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी के सिंदूरदान के समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सोनम के हाव भाव पर सवाल उठ रहे हैं. लोगों का कहना है कि वीडियो में सोनम शादी से बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आ रही है. राजा रघुवंशी उसे सिंदूर लगा रहा है और उसके चेहरे पर खुशी की जगह उदासी छायी हुई है.

वहीं दूसरा वीडियो मेघालय के शिलांग का है, जहां कपल हनीमून के लिए गए थे. होटल के CCTV फुटेज में दिख रहा है कि हत्या से पहले राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम स्कूटी से घूमने के लिए निकल रहे थे. यहां राजा स्कूटी पर बैठा है, लेकिन सोनम उससे दूर जाकर मोबाइल पर किसी से चैट्स करती दिख रही है. आशंका है कि वो सुपारी किलर्स को लोकेशन शेयर कर रही थी. दोनों इसी दिन लापता हुए थे और 2 जून को राजा का शव बरामद हुआ था.

पुलिस का आरोप है कि 25 वर्षीय सोनम रघुवंशी ने अपने 30 वर्षीय पति राजा की हत्या के लिए हत्यारों को किराए पर बुलाया था, जब वे पूर्वोत्तर के छोटे से राज्य मेघालय हनीमून मनाने गए थे. इस पूरे मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मेघालय पुलिस के अनुसार, सोनम ने हनीमून की आड़ में हत्या की योजना बनाई. पुलिस का दावा है कि सोनम का राज कुशवाहा के साथ प्रेम संबंध था, जो उसके भाई गौरव रघुवंशी की कंपनी में अकाउंटेंट था. हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV
बता दें कि सोनम और राजा रघुवंशी का रिश्ता 1 अक्टूबर 2024 को समाज की परिचय पुस्तिका के माध्यम से जुड़ा था. हर साल रामनवमी के दिन समाज का सामूहिक भंडारा आयोजित होता है और उसी अवसर पर विवाह योग्य युवक-युवतियों के नाम समाज की परिचय पुस्तिका के लिए दर्ज किए जाते हैं. उसी दिन सोनम का नाम दर्ज हुआ था और उसी दिन राजा के परिवार ने भी अपने बेटे का नाम जोड़ा.
Latest and Breaking News on NDTV

उस वक्त दोनों परिवार एक-दूसरे को नहीं जानते थे. जब पुस्तिका प्रकाशित हुई और सभी युवकों की जानकारी मिली, तब राजा का प्रोफाइल सोनम को पसंद आया, क्योंकि वो भी इंदौर के ही रहने वाले थे. राजा के परिजनों का कहना है उन्हें सोनम के परिवार से फोन आया था. यह रिश्ता पूरी तरह से अरेंज मैरिज था. दोनों परिवारों की सहमति से यह संबंध तय हुआ और दोनों ही पक्ष इस रिश्ते से संतुष्ट थे.

ये भी पढ़ें: शादी, हनीमून और मर्डर का ट्राएंगल... इंदौर से मेघालय और फिर यूपी में साजिश की पूरी कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raja Raghuvanshi Murder, Raja Raghuvanshi Murder Case News Update, Honeymoon Murder, Meghalaya Murder, Sonam Raghuvanshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com