विज्ञापन

Weather Today: नोएडा, गाजियाबाद में आज भारी बारिश, दिल्ली में भी बरसेंगे बदरा, जानें UP-बिहार से राजस्थान तक आज का मौसम

Weather Today, Delhi-NCR Rain, Monsoon: दिल्ली में आज भी बारिश का अलर्ट है. जबकि उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.

Weather Today: नोएडा, गाजियाबाद में आज भारी बारिश, दिल्ली में भी बरसेंगे बदरा, जानें UP-बिहार से राजस्थान तक आज का मौसम
Delhi-NCR Rain, Monsoon Update: गाजियाबाद में ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में बारिश
IANS
नई दिल्ली:

Delhi NCR Rain: दिल्ली में आज बादल छाये रहने के साथ सुबह और शाम को हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन तेज बारिश के आसार कम है. वहीं दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद में और बुलंदशहर जैसे जिलों में आज भारी बारिश के कारण ऑरेंज अलर्ट है. इस कारण यहां भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में तीन दिनों से जारी बारिश का दौर आगे भी जारी रहने की संभावना है. दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी अभी बारिश जारी रहेगी. दिल्ली में 10 जुलाई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 जुलाई तक बारिश का अलर्ट है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 जुलाई तक भारी बारिश होने की आशंका है. 

यूपी के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट (Weather Today, Delhi-NCR Rain, Monsoon)

उत्तर प्रदेश मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि अगले 3 घंटों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और मध्यम से भारी बारिश होने की बहुत संभावना है. ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जौनपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, अमरोहा, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर में भारी बारिश की संभावना है.

दिल्ली NCR में मैक्सिमम टेंपरेचर गिरा

दिल्ली एनसीआर में जारी बारिश के बीचव अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया है. अधिकतम तापमान में 7.4 डिग्री की गिरावट आई है. 32 मिमी बारिश 24 घंटे में रिकॉर्ड की गई है. सफदरजंग, लोदी रोड, पालम, राजघाट, पूसा, मयूर विहार, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा समेत सभी जगहों पर तापमान 30 डिग्री के नीचे रहा. हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, शिमला, सोलन, मंडी, कुल्लू और किन्नौर ज़िलों के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका है. इन जिलों में नदियों, नालों आदि में पानी का बहाव और जलस्तर बढ़ने की बहुत अधिक संभावना है.

यूपी में भारी बारिश का असर

उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर ही नहीं, बागपत, मुजफ्फरनगर समेत पूरे इलाके में भारी बारिश हुई है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में गोरखपुर, बस्ती, मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज में भी बारिश हो रही है. वहीं कानपुर, लखनऊ, उन्नाव रीजन में अभी राहत के बारिश के आसार है. लखनऊ प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी की ओर से आ रहीं नम हवाओं के चलते उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है. 

आज का मौसम

पंजाब में 11-12 जुलाई को अलर्ट
हरियाणा में 10 से 13 जुलाई तक अलर्ट
दिल्ली में भी 10 जुलाई को बरसात
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12-13 जुलाई 

राजस्थान में आज का मौसम

राजस्थान में पूर्वी इलाकों में 15 जुलाई तक बारिश का अलर्ट है. हरियाणा में 11 से 15 जुलाई, चंडीगढ़ में 12 से 15 जुलाई के दौरान बारिश के आसार हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 से 15 जुलाई तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी अगले एक हफ्ते इसी तरह बरसात हो सकती है. 
पश्चिमी राजस्थान में आंधी, तूफान और बारिश की चेतावनी है.

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में अगले 6 दिनों तक हल्की और कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में भी 12 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में भी 15 जुलाई तक ऐसे ही बारिश की संभावना है. उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ से लेकर देहरादून, हल्द्वानी तक भारी बारिश का अलर्ट है. 

मॉनसून अपडेट

मॉनसून ने अब पूरे देश को कवर कर लिया है. दक्षिण पश्चिम मॉनसून, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के बाकी हिस्सों में भी आगे बढ़ गया है. उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में बने कम दबाव के क्षेत्र से आज भारी बारिश होने के आसार हैं. उत्तराखंड में भी आज कई जगहों पर भारी बारिश होने का अलर्ट है. महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश में भी मॉनसून सक्रिय रहेगा. 

Ghaziabad Weather

इंदौर, उज्जैन में बारिश का अलर्ट

पश्चिमी मध्य प्रदेश में इंदौर, उज्जैन समेत आसपास इलाकों में 10 से 15 जुलाई के बीच मॉनसून की बारिश होती रहेगी. छत्तीसगढ़ में 13 से 15 जुलाई के बीच भारी बारिश की आशंका है. महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में भी 10 से 13 जुलाई के दौरान बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 11-14 जुलाई के दौरान बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई तक आंधी, तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें - मॉनसून की रफ्तार ने पलट दी अल-नीनो की कहानी, 8 दिन की बारिश ने खूब भिगोया, 38% से घटकर 14% रह गई कमी

बिहार-झारखंड में भी मौसम बदला

बिहार, झारखंड में 15 जुलाई तक बारिश का मौसम बना रहेगा. झारखंड में 9 से 13 जुलाई तक आंधी, तूफान, बिजली कड़ने के साथ तेज हवाएं 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. गंगा के मैदानी इलाके वाले पश्चिम बंगाल में भी 11 से 15 जुलाई तक तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है.

ये भी पढ़ें - उत्तराखंड में मानसून का कहर: 3 जिलों में रेड अलर्ट, 115 सड़कें बंद; सरकार अलर्ट, यहां के स्कूलों की छुट्‌टी
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain Alert In Delhi Ncr, Weather Delhi, Weather Today, IMD Weather Alert, Monsoon Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com