AIIMS दिल्ली पैरामेडिकल रिजल्ट 2026 आज जारी कर सकता है. आधिकारिक परीक्षा पोर्टल पर एम्स का ये रिजल्ट जारी होगा. जो छात्र 4 जुलाई 2026 को आयोजित हुई AIIMS BSc Paramedical प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना स्कोरकार्ड, मेरिट लिस्ट और क्वालीफाइंग स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. रिजल्ट के साथ ही एम्स दिल्ली की तरफ से मेरिट लिस्ट भी जारी की जाने की उम्मीद है. इस मेरिट पर ही ये तय होगा कि छात्र काउंसलिंग प्रोसेस और तमाम एम्स संस्थानों में बीएससी पैरामेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए योग्य हैं या नहीं.
ऐसे चेक करें AIIMS Paramedical Result 2026
- सबसे पहले एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिख रहे 'Results'सेक्शन पर क्लिक करें.
- इसके बाद 'Academic Courses' को चुनें और 'AIIMS BSc Paramedical Result 2026' वाले लिंक को खोलें.
- स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट की PDF खुल जाएगी, इसे डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर सर्च करें.
- अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए क्रेडेंशियल्स डालकर लॉगिन करें और स्कोरकार्ड को सेव कर लें.
रिजल्ट के बाद क्या होगा?
एम्स दिल्ली के इस एग्जाम में जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा, उन्हें एम्स पैरामेडिकल काउंसलिंग प्रोसेस में शामिल होने का मौका दिया जाएगा. एडमिशन छात्रों की रैंक, कैटेगरी, सीटों की उपलब्धता और सफल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर दिया जाएगा. एम्स रिजल्ट जारी होने के बाद विस्तृत काउंसलिंग शेड्यूल, चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया की जानकारी अलग से जारी करेगा. इसीलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो आधिकारिक वेबसाइट को फॉलो करते रहें.
हर साल होती है परीक्षा
एम्स दिल्ली की तरफ से हर साल ये परीक्षा आयोजित कराई जाती है. इसमें तमाम पैरामेडिकल कोर्सेस में एडमिशन दिया जाता है. जिनमें - बैचलर ऑफ मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेज टेक्नोलॉजी, डेंटल ऑपरेटिंग रूम असिस्टेंट (DORA) में बीएससी, डेंटल हाइजीन में बीएससी (डीएच),
ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी में बीएससी, ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी में बीएससी, बीएससी. मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी (एमएलटी), बीएससी. मेडिकल डायलिसिस थेरेपी टेक्नोलॉजी (एमडीटीटी) और स्लीप टेक्नोलॉजी में बीएससी जैसे तमाम कोर्सेस शामिल हैं.
ये भी पढ़ें - फोन नंबर से लेकर पेरेंट्स का नाम तक, इंटरनेट पर कौड़ियों के भाव बिक रहा लाखों छात्रों का डेटा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं