विज्ञापन

Mahabharat Ghatotkach: दूरदर्शन की महाभारत में कौन बना था घटोत्कच? ऐसे बढ़ाता था आकार कि छोटा पड़ जाता था टीवी सेट

Mahabharat Ghatotkach: महाभारत में घटोत्कच का किरदार अपनी विशाल काया, प्रभावशाली आवाज और रहस्यमयी अंदाज के लिए जाना जाता है. उनकी एक्टिंग ने इस पौराणिक किरदार में नई जान फूंक दी थी. इसके चलते उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई.

Mahabharat Ghatotkach: दूरदर्शन की महाभारत में कौन बना था घटोत्कच? ऐसे बढ़ाता था आकार कि छोटा पड़ जाता था टीवी सेट
Mahabharat Ghatotkach: महाभारत में कौन बनता था घटोत्कच?
Social Media
नई दिल्ली:

Mahabharat Ghatotkach: दूरदर्शन पर आने वाला महाभारत ऐसा सीरियल है जिसे लोग आज भी उतनी ही दिलचस्पी से याद करते हैं. इस शो में कई ऐसे किरदार थे जो आते ही स्क्रीन पर छा जाते थे और उन्हीं में एक था विशाल कद-काठी वाला, रहस्यमयी ताकतों से भरा घटोत्कच. उसकी एंट्री होते ही माहौल बदल जाता था और दर्शक स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाते थे. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस दमदार किरदार के पीछे कौन सा चेहरा था. यही सवाल आज भी कई लोगों को सोचने पर मजबूर करता है.

घटोत्कच के पीछे कौन था असली चेहरा

इस किरदार को निभाने वाले थे रजाक खान. उन्होंने घटोत्कच के रोल में ऐसी जान डाली कि ये किरदार हमेशा के लिए यादगार बन गया. उनकी भारी आवाज, दमदार बॉडी और अलग अंदाज ने इस रोल को खास बना दिया. उनका स्क्रीन प्रेजेंस इतना मजबूत था कि कम समय में भी वो दर्शकों के दिल में जगह बना गए.

Latest and Breaking News on NDTV


फिल्मों में भी दिखे

रजाक खान सिर्फ टीवी तक ही सीमित नहीं रहे. उन्होंने फिल्मों में भी काम किया और ‘गुलाम' और ‘अचानक' जैसी फिल्मों में नजर आए. हालांकि उनका फिल्मी सफर बहुत बड़ा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने हर रोल में अपनी अलग छाप छोड़ी.

नाम को लेकर होता है कन्फ्यूजन

रजाक खान के नाम को लेकर अक्सर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं. दरअसल बॉलीवुड में एक और रजाक खान थे जो कॉमिक रोल्स के लिए मशहूर थे. दोनों का नाम एक जैसा होने की वजह से लोग कई बार गड़बड़ा जाते हैं. लेकिन महाभारत वाले रजाक खान अपनी सीरियस और दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते थे.

Latest and Breaking News on NDTV

मिल्टन रीड से मिलती थी शक्ल

रजाक खान की शक्ल-सूरत की तुलना अक्सर मिल्टन रीड से की जाती थी. दोनों की कद-काठी और चेहरा काफी मिलता-जुलता था. यही वजह थी कि स्क्रीन पर उनका व्यक्तित्व और भी ज्यादा प्रभावशाली लगता था.

यह भी पढ़ें: जब धरम पाजी ने लगा के व्हिस्की के पैग पकड़ ली थी बाघ की पूंछ, धर्मेंद्र से डर के बाघ का हुआ बुरा हाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com