दक्षिण मुंबई के शिवडी में लगातार जारी बारिश की वजह से दीवार ढहने से पांच नाबालिगों की मौत हो गई।
मुंबई:
दक्षिण मुंबई के शिवडी में लगातार जारी बारिश की वजह से दीवार ढहने से पांच नाबालिगों की मौत हो गई। बृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने कहा कि यह घटना दोपहर ढाई बजे हुई जब टीजे मार्ग पर जुबली मिल की संयुक्त दीवार गिरने से किशोरों की मौत हुई। मरने वालों की पहचान सैयद अली शाह (11), नूर मोहम्मद (18), गुलाम मोइनुददीन मजीऔला खान (12), अदनान हसन (12) और शफीक शेख (17) के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, शहरी क्षेत्र में 17.3 मिमी बारिश दर्ज हुई जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 22 और 23 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों ने कहा कि शहर में पेड़ गिरने की दो तीन घटनाएं भी हुई हैं, कोई हताहत नहीं हुआ।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मुंबई, बारिश, दीवार