विज्ञापन

पैलेट गन से घायल साहिल को न्याय दिलाकर रहेंगे, जंतर-मंतर प्रदर्शन पीड़ितों पर राहुल का पोस्ट

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज संसद मार्ग थाने पहुंच गए. उनके साथ जंतर-मंतर प्रदर्शन में पैलेट गन से घायल साहिल भी थे.

राहुल गांधी का एक्स पर पोस्ट
  • राहुल गांधी जंतर-मंतर प्रदर्शन में घायल साहिल को लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे
  • राहुल ने पुलिस से साहिल की FIR दर्ज करने की मांग की, थाने में कांग्रेस के कई नेता भी पहुंचे
  • गौरतलब है कि जंतर-मतंर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन को लेकर विपक्ष हमलावर है
नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जंतर-मंतर प्रदर्शन में साहिल लोचब को साथ लेकर आज संसद मार्ग थाने पहुंचे थे. वो इस मामले में FIR दर्ज करने की मांग कर रहे थे.जब इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज नहीं किया तब राहुल थाने के बाहर धरने पर बैठ गए. इसके बाद राहुल ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि वो साहिल और उसके जैसे पीड़ित हर छात्र को न्याय दिलाकर रहेंगे.

FIR लिखवाने थाने पहुंचे राहुल 

राहुल ने एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि आज साहिल लोचब के साथ, उनके साथ हुई पुलिस बर्बरता के खिलाफ FIR दर्ज कराने संसद मार्ग के DCP कार्यालय पहुंचा था. राहुल ने लिखा है कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे साहिल पर पुलिस ने पैलेट गन से हमला किया. छर्रों से बुरी तरह घायल साहिल की एक आंख की रौशनी खतरे में है. उन्होंने लिखा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ ऐसी बर्बरता कोई कानूनी कार्रवाई नहीं, एक गंभीर अपराध है. इस क्रूरता के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने छात्रों को कोई सफाई दी.

राहुल का सोशल मीडिया पर पोस्ट 

राहुल ने पोस्ट में लिखा है कि अब जब साहिल न्याय के लिए FIR दर्ज कराना चाहता है तो वो भी नहीं करने दिया जा रहा है. उन्होंने लिखा कि इस तरह संविधान और संवैधानिक अधिकारों को कुचला जा रहा है. उन्होंने अपने ट्वीट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सवाल भी पूछा. उन्होंने कहा कि FIR होगी. न्यायिक जांच होगी और ऊपर से नीचे तक जो भी इस बर्बरता के दोषी हैं, उन सभी पर कार्रवाई होगी. राहुल ने कहा कि साहिल और उसके जैसे पीड़ित हर छात्र को न्याय दिलाकर रहेंगे. 
 

प्रियंका गांधी भी पहुंची 

गौरतलब है कि राहुल आज अचानक साहिल और उनकी मां के साथ संसद मार्ग थाने पर पहुंच गए थे. उन्होंने थाने में डीसीपी सचिन शर्मा के साथ करीब 40 मिनट तक बातचीत की. इसके बाद थाने के बाहर धरने पर बैठ गए. इस दौरान डीसीपी शर्मा ने उनसे धरने से उठने का आग्रह किया लेकिन वो नहीं माने. राहुल के धरने पर बैठने की खबर फैसले ही सलमान खुर्शीद, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी भी वहां पहुंच गईं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi News, Jantar Mantar Protest, Pallet Gun
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com