विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही विभिन्न पाटियों के नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा है. केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'चन्नी आम आदमी नहीं, बेईमान आदमी हैं.'गौरतलब है कि सीएम चन्नी के रिश्तेदार के घर करोड़ों रुपए मिलने के मामले को लेकर केजरीवाल ने यह ट्वीट किया है.
चन्नी आम आदमी नहीं, बेईमान आदमी है। https://t.co/OycA10oRar
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 19, 2022
गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Polls) से पहले प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की. अवैध रेत खनन के सिलसिले में ED ने मंगलवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार समेत अन्य के ठिकानों पर रेड की थी. पंजाब में ईडी की रेड बुधवार को भी जारी है. सूत्रों ने बुधवार को बताया कि चरनजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार भूपिंदर सिंह हनी के मोहाली के घर और दूसरे ठिकानों से 7.9 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं. इस रेड में अब तक कुल 9.9 करोड़ रुपये बरामद हो चुके हैं. पंजाब में अवैध रेत खनन और इससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ धनशोधन संबंधी जांच के तहत ईडी ने यह छापमारी की है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रेड के कुछ घंटे बाद राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि चुनाव करीब है और ऐसे में उन पर दबाव बनाने तथा उन्हें और उनके मंत्रियों को निशाना बनाने की कोशिश हो रही है.चन्नी ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया था, ‘‘जब पश्चिम बंगाल में चुनाव थे तो ममता बनर्जी के रिश्तेदारों पर इस तरह से निशाना साधा गया. उसी तरह ईडी अब पंजाब में दबाव बनाने और परेशानी खड़ी करने की कोशिश कर रही है. हर तरह का दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है.'' (भाषा से भी इनपुट )
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं