खास बातें
- सूडान में ईंधन सब्सिडी को लेकर तीन दिनों से चल रहे सराकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान राजधानी खारतूम और मेडानी शहर में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई।
खारतूम: सूडान में ईंधन सब्सिडी को लेकर तीन दिनों से चल रहे सराकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान राजधानी खारतूम और मेडानी शहर में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई। सूडानी पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सूडानी पुलिस के एक बयान के हवाले से कहा, खारतूम और गेजिरा प्रांतों में दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुईं, जिनमें 29 लोगों की मौत हो गई।
बयान में कहा गया, दुर्घनाओं से बहुत से लोग प्रभावित हुए हैं, पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत बहुत गंभीर है। मेडानी, सूडान के गेजिरा प्रांत की राजधानी है। दक्षिणी सूडान की आजादी के बाद से सूडान में तेल-ईंधन आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है।
सरकार ने जुलाई 2012 में ईंधन सब्सिडी में कुछ कमी की थी। विरोध प्रदर्शन में इसी का विरोध किया जा रहा है।