Agnipath Scheme Protest: सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme)के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन तेज होते जा रहे हैं. योजना के विरोध में बिहार और यूपी में उग्र प्रदर्शन देखने को मिले हैं. बिहार में जहां युवा गुस्साए युवाओं ने ट्रेन के कोचों को आग के हवाले कर दिया. रास्तों को जाम करके आगजनी और तोड़फोड़ भी की गई. राज्य के बेतिया में प्रदर्शनकारियों ने राज्य की उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रेणु देवी और राज्य बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर हमला बोला. यूपी केआगरा में अग्निपथ योजना के विरोध में युवकों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शनकारियों ने आज आगरा-ग्वालियर-मुंबई मार्ग पर जमकर उत्पात मचाया और रोड को जाम कर दिया. इस दौरान पुलिस की गाड़ी पर पथराव भी किया गया. बनारस में रोडवेज बस स्टैंड में सुबह युवाओं ने तोड़फोड़ की. यमुना एक्सप्रेसवे पर अग्निपथ योजना के विरोध में कुछ लोगों को बस को पलट दिया. वायरल हुए वीडियो में एकत्र युवाओं को बस को पलटते हुए देखा जा सकता है.
दिल्ली आगरा .. यमुना एक्सप्रेस वे पर टप्पल के पास प्रदर्शनकारियों ने कई बसों में तोड़फोड़ कर आगज़नी की … बस को पलटते हुए प्रदर्शनकारी @ndtv pic.twitter.com/5UrQ0JgjaV
— Saurabh shukla (@Saurabh_Unmute) June 17, 2022
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यूपी के यूपी के मथुरा और आगरा में भी छात्रों ने NH 2 जाम करने का प्रयास किया. पुलिस को स्थित को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना जैसे राज्यों में भी प्रदर्शन हुए है. लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर 300 से अधिक छात्रों ने आज हंगामा बोल दिया और ट्रेनें रोक दीं. इस दौरान पथराव की भी खबर है. इस बीच, केंद्र ने देशव्यापी विरोध के बीच गुरुवार को 'अग्निपथ' सैन्य भर्ती योजना के लिए आयु सीमा 21 से बढ़ाकर 23 कर दी है. सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि पिछले दो वर्षों में कोई भर्ती नहीं हुई है.
* केंद्र के पास अब बस हिटलर जैसे गैस चैंबर की कमी है : शिवसेना का वार
* चार योजनाओं के सहारे पीएम पर वार, राहुल बोले- देश की जनता क्या चाहती है मोदी जी नहीं समझते
* Presidential Polls: देश में बढ़ रहे हैं कोविड के मामले, एक दिन में 12,847 नए केस सामने आए
अग्निपथ योजना के विरोध में ट्रेन को लगाई आग, पुलिस ने धक्का देकर अन्य कोचों को किया अलग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं