प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ पोर्नोग्राफी फिल्मों के निर्माण और प्रसार के संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है. ईडी के सूत्रों ने कहा कि कुंद्रा ने फरवरी 2019 में आर्म्स प्राइम मीडिया लिमिटेड नाम से एक कंपनी बनाई और 'हॉटशॉट्स' नाम से एक ऐप बनाई. Hotshots ऐप को बाद में यूके की एक कंपनी Kenrin को बेच दिया गया था. यूके स्थित कंपनी केनरिन के सीईओ प्रदीप बख्शी हैं, जो राज कुंद्रा के बहनोई हैं. इसके अलावा हॉटशॉट्स ऐप को मेनटेन रखने के लिए कुंद्रा की कंपनी केनरिन के साथ करार किया गया था. इसके लिए वियान इंडस्ट्रीज के 13 बैंक खातों में करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया था.
सूत्रों ने आगे कहा कि हॉटशॉट्स ऐप वास्तव में पोर्न फिल्मों का एक प्लेटफॉर्म था, जिसे भारत में बनाया गया था और सब्सक्रिप्शन देने के लिए हॉटशॉट्स ऐप पर अपलोड किया गया था. सब्सक्राइबर्स के जरिए कमाए गए पैसे का लेन-देन कुंद्रा की कंपनी वियान इंडस्ट्रीज के नाम से होता था. इस तरह पोर्न फिल्मों से कमाए गए पैसे यूके के जरिए कुंद्रा की कंपनी के खाते में आते थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राज कुंद्रा को 19 जुलाई, 2021 को 11 अन्य लोगों के साथ कथित रूप से अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. कुंद्रा को 20 सितंबर को मुंबई की एक अदालत ने पोर्नोग्राफी मामले में 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी थी. कुंद्रा के खिलाफ कथित रूप से 'हॉटशॉट्स' नामक मोबाइल ऐप का उपयोग करके अश्लील फिल्मों के निर्माण और वितरण करने के आरोप लगाए गए थे. वहीं कुंद्रा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि उन्हें झूठा फंसाया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं