विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2022

बैटमैन की पोशाक में फिर दिखे राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी के फैंस बोले- कब तक मुंह छिपाओगे कभी ना कभी तो...

राज कुंद्रा का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वे शिल्पा शेट्टी के साथ डिनर करने के लिए रेस्टोरेंट आते हैं.

बैटमैन की पोशाक में फिर दिखे राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी के फैंस बोले- कब तक मुंह छिपाओगे कभी ना कभी तो...
बैटमैन की पोशाक में फिर दिखे राज कुंद्रा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड क्वीन शिल्पा शेट्टी आए दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. कभी उनके स्कीन वीडियो वायरल होते हैं तो कभी वे पब्लिक एरिया में स्पॉट होती हैं, लेकिन इस बार शिल्पा नहीं बल्कि उनके पति राज कुंद्रा पब्लिक एरिया में स्पॉट हुए हैं. वे इन दिनों अपने आउटफिट को लेकर लागातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे बैटमैन के लुक में दिखाई दे रहे हैं. 


राज कुंद्रा का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वे शिल्पा शेट्टी के साथ डिनर करने के लिए रेस्टोरेंट आते हैं. पिछली बार की तरह आंखों पर चश्मा और हुडी उनके पूरे लुक को बैटमैन का लुक दे रही है. इस वीडियो पर शिल्पा के फैन जमकर कमेंट कर रहे हैं एक यूजर ने कहा- ओमीक्रॉन अभी नहीं है सर मुंह तो दिखा दो कब तक मुंह छिपाओगे कभी ना कभी तो दिखाना होगा ना, तो वहीं दूसरे फैन ने कहा अब लगता है बैटमैन पर फिल्म बनेगी.

बता दें कि राज कुंद्रा पिछले दिनों पोर्नोग्राफी मामले मामले को लेकर विवाद में फंसे हुए थे, लेकिन अब इस विवाद को एक लंबा समय बीत चुका है, अब राज की लाइफ फिर से पटरी पर आती नजर आ रही है.

लेखक के बारे में
img
दीक्षा त्रिपाठी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raj Kundra, Raj Kundra Age, Raj Kundra Viral Video, Raj Kundra Latest Video, Raj Kundra Wife, Shilpa Shetty, Raj Kundra Case, Raj Kundra Instagram, Raj Kundra Dinner Party, Raj Kundra News, Raj Kundra Net Worth, Raj Kundra First Wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com