दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण उपायों की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों के नहीं आने से खफा पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर वायु प्रदूषण के मुद्दे पर संवेदनशील अधिकारियों को नियुक्त करने का अनुरोध किया. राय ने कहा कि इस मुद्दे के समाधान के लिए जल्द से जल्द राष्ट्रीय राजधानी लोक सेवा प्राधिकरण (एनसीसीएसए) की बैठक बुलाई जानी चाहिए.
एनसीसीएसए स्थानांतरण, तैनाती और अनुशासनात्मक कार्रवाई सहित सेवा मामलों पर निर्णय लेता है.संबंधित विभागों के साथ आज हुई बैठक के बाद, राय ने इस बात पर खेद व्यक्त किया कि कई विभाग प्रमुख बैठक में शामिल नहीं हुए और अन्य वरिष्ठ अधिकारी वायु की बिगड़ती गुणवत्ता और प्रदूषण से निपटने के लिए उनके विभाग द्वारा उठाए जा रहे कदमों से अनभिज्ञ दिखे.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
केजरीवाल को लिखे पत्र में राय ने कहा, 'पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव ए के सिंह, डीपीसीसी (दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति) के अध्यक्ष और राजस्व विभाग के प्रधान सचिव अश्विनी कुमार और परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा आज महत्वपूर्ण बैठक में शामिल नहीं हुए.” उन्होंने कहा, “उनकी अनुपस्थिति के कारण अहम फैसले लेना और उनका कार्यान्वयन सुनिश्चित करना मुश्किल हो जाता है.”
राय ने कहा, “इसलिए मेरा अनुरोध है कि प्रदूषण की गंभीर स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जल्द से जल्द राष्ट्रीय राजधानी लोक सेवा प्राधिकरण की एक बैठक बुलाई जाए और ऐसे अधिकारियों को नियुक्त किया जाए जो प्रदूषण के मुद्दे पर संवेदनशील हों और प्रदूषण को कम करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर सकें.”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं