विज्ञापन
1 year ago

 पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को सुरक्षा से जुड़ी कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की अहम बैठक (PM Modi CCS Meeting) हुई. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पीएम मोदी ने पहली बार ये बैठक बुलाई थी. यह भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने की सहमति बनने के बाद सीसीएस की पहली बैठक थी. इस बैठक में ऑपरेशन सिंदूर के तहत चल रहे सुरक्षा अभियानों की समीक्षा की गई. सीसीएस बैठक में प्रधानमंत्री के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे. वहीं देश के कई हिस्सों में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई. जस्टिस बीआर गवई ने सुप्रीम कोर्ट के नए चीफ जस्टिस पद की शपथ ली.  जानिए, देश दुनिया की अन्य खबरें.
 

मेरठ में तेल के टैंकर में लगी भयानक आग, चार टैंकर हुए स्वाहा

मेरठ के परतापुर एरिया में तेल के टैंकर ट्रक में भीषण आग लग गई जिसके बाद देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया. ये भयानक आग देखते ही देखते एक के बाद एक 4 टैंकरों में फैल गई. मेरठ शहर और आसपास के सेंटर से फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां बुलाई गईं. इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन चारों टैंकर जलकर स्वाह हो गए. शुरुआती जांच में टैंकर के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है, लेकिन औपचारिक नतीजे पर विस्तृत जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

सिंधु के पानी को लेकर पाकिस्तान ने लगाई भारत से गुहार

सिंधु के पानी को लेकर पाकिस्तान बिलबिला रहा है. पाकिस्तान ने जल संसाधन मंत्रालय ने भारत को खत लिखकर सिंधु समझौता स्थगित करने के फैसले पर दोबारा विचार करने की गुहार लगाई है.

बिहार के रेलवे स्टेशन पर मां ने 4 बच्चों के साथ खाया जहर, 3 की मौत

बिहार के औरंगाबाद में एक मां ने गृह क्लेश से परेशान होकर रेलवे स्टेशन पर चार बच्चों के साथ जहर खा लिया, जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई है. (पढ़ें पूरी खबर)

BMC के माध्यमिक स्कूलों में 10वीं की परीक्षा में 92.92% रहा रिजल्ट

BMC के 248 माध्यमिक स्कूलों से इस साल 14,966 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी, जिनमें से 13,907 छात्र पास हुए. सफलता दर 92.92% रही. टॉप परफॉर्म करने वाले छात्रों का आज BMC मुख्यालय में अतिरिक्त आयुक्त डॉ. अमित सैनी ने सम्मान किया। छात्रों को किताबें और पुष्पगुच्छ भेंट किए गए. टॉप 5 में सभी लड़कियों ने बाजी मारी.कार्यक्रम में शिक्षण विभाग के अधिकारी, शिक्षक और पालक भी मौजूद थे.विद्यार्थियों ने अपनी सफलता में ‘मिशन मेरिट’ पुस्तिका और स्कूल स्तर पर मिले अभ्यास प्रश्नपत्रों को अहम बताया.

बांग्लादेश वापस भेजे जा रहे अवैध रूप से रह रहे नागरिक

भारत में अवैध रूप से रह रहे और पिछले कुछ दिनों में पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों का पहला जत्था आज जोधपुर लाया गया. उन्हें बांग्लादेश वापस भेजा जा रहा है.

शोपियां: मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद

13 मई को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के केलर के शुक्रू वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा  के तीन आतंकवादी मारे गए थे. ऑपरेशन में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए.

पाकिस्तान से वापस लौटे BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ

अमृतसर में अटारी बॉर्डर से BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ के भारत लौटने की पहली वीडियो सामने आई है. कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ 23 अप्रैल 2025 को फिरोजपुर सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान अनजाने में पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे और उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था.

ग्लोबल टाइम्स का एक्स अकाउंट भारत में ब्लॉक

चीन भारत के खिलाफ अपने प्रोपेगेंडा के लिए ग्लोबल टाइम्स का इस्तेमाल कर रहा था. भारत सरकार ने ग्लोबल टाइम्स के एक्स अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है. अब भारत में कोई भी इस द्वारा चलाए जा रहे प्रोपेगेंडा को नहीं देख पाएगा. 

सीएम नायाब सैनी ने 12वीं परीक्षा के टॉपर को वीडियो कॉल पर दी बधाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में टॉप करने वाले कैथल के अर्पणदीप सिंह को वीडियो कॉल पर बधाई दी. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद की सरोज और भिवानी के नमन से भी बात की, जिन्होंने क्रमशः कला और विज्ञान स्ट्रीम में परीक्षा में टॉप किया है. 

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस गवई

भारत के मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई ने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का अभिवादन किया.

जस्टिस गवई ने ली CJI पद की शपथ

जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ने आज सुप्रीम कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ले ली है. वह सुप्रीम कोर्ट के 52वें सीजेआई बन गए हैं.

आज CJI पद की शपथ लेंगे जस्टिस गवई

जस्टिस बीआर गवई आज सुप्रीम कोर्ट के नए चीफ जस्टिस पदकी शपथ लेंगे. वह देश के पहले बौद्ध सीजेआई होंगे.

पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार बने UPSC के चेयरमैन

पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) का चेयरमैन नियुक्त किया गया.

पंजाब के फिरोजपुर में अब हालात सामान्य

पंजाब के फिरोजपुर में अब हालात सामान्य हैं. लोग अपने दैनिक काम-काज में लगे हुए हैं, बच्चे सामान्य रूप से स्कूल जा रहे हैं। शहर में स्थिति सामान्य है। कल रात यहां ड्रोन या गोलीबारी की कोई खबर नहीं मिली.

देहरादून में निकाली जा रही तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देहरादून में भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में 'तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा' निकाली जा रही है. 

ओडिशा CM ने तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी

 ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई.

SMS स्टेडयम को उड़ाने की धमकी पर खेल परिषद के अध्यक्ष

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर राजस्थान खेल परिषद के अध्यक्ष नीरज के. पवन ने  कहा, "आज जो ईमेल मिली है वो किसी सिरफिरे व्यक्ति की लग रही है. हमें लगता नहीं कि इसमें कोई गंभीरता होगी. पहले भी ऐसे 2 मुकदमें दर्ज़ हो चुके हैं. इस बार ईमेल में मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं, पुलिस को जांच के लिए भेज दिया गया है.

पाक में न्यूक्लियर लीकेज की अफवाहों पर विदेश मंत्रालय

पाकिस्तान में न्यूक्लियर लीकेज को लेकर चल रहीं अफवाहों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि हमारी तरफ से यह बात बिल्कुल साफ है, जिसे सेना की ब्रीफिंग में भी बताया गया था कि हमारे टारगेट बिल्कुल क्लियर थे.

ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाक सीजफायर डील का क्रेडिट

सऊदी अरब पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक बार फिर दावा किया कि उनके प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष को रोकने के लिए सफलतापूर्वक ऐतिहासिक संघर्ष विराम कराया.

PM मोदी ने पंचायत चुनावों में जीत के लिए असम के लोगों से कहा शुक्रिया

पीएम मोदी ने असम के पंचायत चुनावों में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के लिए असम के लोगों का आभार जताया.पीएम मोदी ने असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा के एक एक्‍स पोस्‍ट को री-पोस्‍ट करते हुए कहा कि असम की प्रगति को बढ़ावा देने के हमारे प्रयास पूरे जोश के साथ जारी रहेंगे. 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी हुई थी CCS की बैठक

 पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी पीएम मोदी ने सीसीएस की बैठक बुलाई थी. बैठक में आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देने की रणनीति पर चर्चा हुई थी.

CCS बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा संभव

सूत्रों के मुताबिक, आज होने वाली सीसीएस बैठक में आतंकवाद के खिलाफ एक्शन की प्रगति, खुफिया जानकारी की स्थिति और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हो सकती है.

PM मोदी ने आज बुलाई CCS की बैठक

ऑपरेशन सिंदूर की अपार सफलता के बाद पीएम मोदी ने आज सुरक्षा समिति से जुड़ी सीसीएस की बैठक बुलाई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
CCS Meeting Live Updates, PM Modi, Cabinet Meeting, Amit Shah, Rajnath Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com