विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक और क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

चंद्र शेखर आजाद को याद करते हुए उन्होंने लिखा, 'भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि.वह एक निर्भीक और दृढ़ निश्चयी क्रांतिकारी थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक और क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर श्रद्धांजलि दी
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के स्वतंत्रता अभियान में उनके योगदान को सराहा. तिलक की 163वीं जयंती पर प्रधानमंत्री ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा. मोदी ने ट्वीट किया, 'लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन. देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत वह एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने पूर्ण स्वराज के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. कृतज्ञ राष्ट्र उनके योगदान को सदैव स्मरण करता रहेगा.' तिलक का जन्म 1856 में महाराष्ट्र के चिखली में हुआ था.    

जानें, जब 'चंद्रयान-2' हो रहा था लॉन्च, तब PM मोदी कहां थे और क्या कर रहे थे?

चंद्र शेखर आजाद को याद करते हुए उन्होंने लिखा, 'भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि.वह एक निर्भीक और दृढ़ निश्चयी क्रांतिकारी थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने जीवन की आहुति दे दी. उनकी वीरता की गाथा देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है.' आजाद का जन्म आज ही के दिन 1906 में मध्य प्रदेश के बारवा में हुआ था.

पीएम मोदी ने लाइव टीवी पर देखी चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग, वैज्ञानिकों को दी बधाई​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandra Shekhar Azad Birth Anniversary, Bal Gangadhar Tilak Birth Anniversary, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com