विज्ञापन

मैथ्स से लेकर साइंस तक, पांचों विषयों में 100/100 नंबर; रुद्रपुर की हर्षा ने CBSE 10वीं में किया टॉप

CBSE 10th Topper Harsha: सीबीएसई ने भले ही टॉपर्स का नाम जारी नहीं किया है, लेकिन अब स्कूलों की तरफ से टॉपर्स के नाम सामने आ रहे हैं. रुद्रपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की दसवीं की छात्रा हर्षा ने 500 में से 500 नंबर हासिल किए हैं.

मैथ्स से लेकर साइंस तक, पांचों विषयों में 100/100 नंबर; रुद्रपुर की हर्षा ने CBSE 10वीं में किया टॉप
CBSE 10th Result 2026: रुद्रपुर की रहने वालीं हर्षा ने किया टॉप

CBSE 10th Topper Harsha: CBSE ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार पिछले साल के मुकाबले रिजल्ट अच्छा रहा है. भले ही बोर्ड की तरफ से किसी भी टॉपर का नाम जारी नहीं किया गया, लेकिन अब देश के अलग-अलग राज्यों के टॉपर्स के नाम सामने आ रहे हैं. उत्तराखंड के रुद्रपुर की रहने वालीं हर्षा ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे पूरे राज्य और उनके परिवार में खुशी का माहौल है. हर्षा ने सीबीएसई 10वीं परीक्षा में 100% अंक प्राप्त किए हैं, यानी उन्हें हर विषय में 100 में से 100 नंबर मिले हैं. फिलहाल उनके स्कूल और परिवार में जश्न मनाया जा रहा है. 

बिना ट्यूशन के रच दिया इतिहास

500 में से 500 नंबर लाने वालीं हर्षा ने अपनी इस सफलता का श्रेय शिक्षक और अभिभावकों को दिया और कहा कि उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि वह इतने मार्क्स ला पाएंगी. हर्षा की मां ने बताया उनकी बेटी ने पढ़ाई में काफी मेहनत की, इसके लिए कोई ट्यूशन भी नहीं लगाई, इसका रिजल्ट आज देखने को मिला है.  

स्कूल में भी मन रहा है जश्न

रुद्रपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की दसवीं की छात्रा हर्षा ने ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर दी है. स्कूल के चेयरमैन सुरजीत सिंह ने बताया दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा हर्षा ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर स्कूल ही नहीं उत्तराखंड का नाम रोशन किया है. उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. फिलहाल हर्षा के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब वाहवाही हो रही है. 

कैसा रहा CBSE का रिजल्ट?

इस साल सीबीएसई का पास प्रतिशत 93.70% रहा, कुल छात्रों की बात करें तो 23.16 लाख छात्र पास हुए हैं. इनमें 90% से ज्यादा नंबर लाने वाले छात्रों की संख्या 2.21 लाख (8.96%) है. वहीं 95% से ज्यादा अंक हासिल करने वाले 55,368 (2.24%) छात्र शामिल हैं. यानी इस बार टॉपर्स की संख्या हजारों में है. रीजन की बात करें तो एक बार फिर त्रिवेंद्रम ने बाजी मारी है. केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा है. बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि टॉप 0.1% विद्यार्थियों को मेरिट सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा. 

(इनपुट - विकास कुमार)

CBSE Two Exam System 2026: CBSE 10वीं के ये छात्र नहीं दे पाएंगे दूसरा बोर्ड एग्जाम, आवेदन करने से पहले जान लीजिए नियम

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE 10th Topper Harsha, CBSE 100 Percent Marks, CBSE Topper From Rudrapur, CBSE 10th Result 2026, Rudrapur Student Harsha CBSE
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com