विज्ञापन
50 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में लोगों को संबोधित कर रहे हैं. सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद का पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है. गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया था, जिसमें बाद अस्‍पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इधर, दिल्‍ली के महरौली में एक पांच मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें कई लोग दब गए. रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन अब भी जारी है. दिल्‍ली में आज भी मौसम सुहावना बना रहेगा और कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. उधर मुंबई में प्री-मानसून की बारिश ने लोगों को राहत दी है. यहां, हम दिनभर की ताजा खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाने की कोशिश करें, इसलिए ब्‍लॉग के साथ बने रहिए.

Breakin News Updates...

चोला काल की प्राचीन ताम्र पट्टिकाएं भारत को वापस सौंपी गईं... PM मोदी बोले- ये गर्व की बात

PM मोदी ने 'मन की बात' के 134वें संस्करण में कहा, "बीते दिनों मुझे यूरोप के नीदरलैंड जाने का अवसर मिला. वहां मैं कई बैठकों में शामिल हुआ. इसी दौरान एक ऐसा क्षण आया जिसने हर भारतीय को गर्व से भर दिया. नीदरलैंड में आयोजित एक विशेष समारोह में चोला काल की प्राचीन ताम्र पट्टिकाएं भारत को वापस सौंपी गईं. उस कार्यक्रम में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री भी मौजूद थे. इन ताम्रपट्टिकाओं को लेकर मुझे देश-विदेश से लगातार संदेश मिल रहे हैं. लोग खुशी जता रहे हैं, गर्व व्यक्त कर रहे हैं." 

हमारे यहां गर्मी से लड़ने के कई तरीके... मन की बात में बोले PM मोदी

देशभर में पढ़ रही भीषण गर्मी का जिक्र करते हुए PM मोदी ने कहा, "हमारे यहां गर्मी से लड़ने का तरीका कई बार रसोई में भी मिलता है. आपने भी देखा होगा कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे घर की रसोई का स्वाद, प्रकार बदल जाता है. कहीं मटके का पानी निकल आता है, कहीं दही जमने लगता है तो कहीं कच्चे आम उबलने लगते हैं और फिर शुरू होता है देसी पेय का दौर. देसी पेय से आप भी परिचित हैं. उत्तर भारत में आपको कई जगह मिलेगा आम पन्ना, पंजाब-हरियाणा जाने पर लस्सी मिल जाएगी, राजस्थान और गुजरात में छाछ जैसे हर खाने की साथी बन जाती है. बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में सत्तू का शरबत... इनमें से ज्यादातर चीजें हमारी रसोई से निकली हैं. आप भी गर्मी के दौरान देसी पेयजलों का खूब आनंद लीजिए." 

PM मोदी ने की एथलीट्स गुरविंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 134वें संस्करण में कहा, "एक इवेंट जिसकी देश भर में बहुत चर्चा हो रही है, वो है 100 मीटर की दौड़. महज 2 दिनों के भीतर मेन्स(पुरुष श्रेणी) 100 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तीन बार टूटा. जिन दो एथलीट्स ने ये कमाल दिखाया है वो है- गुरविंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर... हमारे देश के युवा हर क्षेत्र में डंका बजा रहे हैं." 

हमारे देश के युवाओं में अद्भुत प्रतिभा, 'मन की बात' में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 134वें  संस्करण में कहा, "हमारे देश के युवाओं में अद्भुत प्रतिभा है. कुछ दिन पहले ही झारखंड के रांची में नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता हुई.  इसमें करीब 800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जो देश भर से आए थे. इस दौरान चार अलग-अलग इवेंट में चार नेशनल रिकॉर्ड टूटे. गुरिंदरवीर सिंह, विशाल टीके, तेजस्विन शंकर, देव मीणा और कुलदीप कुमार इन साथियों ने अलग-अलग कैटेगरी में रिकॉर्ड बनाए. मैं सबसे पहले तो इन सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं."

दिल्‍ली के शालीमार बाग में क्‍यों चला 150 घरों पर बुलडोजर, DM डीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया

दिल्‍ली के शालीमार बाग में आज अवैध निर्माण पर नगर निगम का बुलडोजर चला रहा है. इस दौरान भारी सुरक्षा बल और अर्धसैनिक बल दिल्ली पुलिसकर्मी तैनात हैं. सड़क चौड़ीकरण के लिए लगभग 150 निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद तोड़फोड़ अभियान शुरू किया गया. इस ऑपरेशन को लेकर उत्तर मध्य दिल्ली के डीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया, "यह जमीन 1980 में अधिग्रहित की गई थी और निवासियों को मुआवजा भी दे दिया गया था. तब से कई प्रयास जगह को खाली कराने के लिए किए गए हैं. हमने निवासियों को नोटिस जारी किए. निवासियों ने उस नोटिस के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील की. हाई कोर्ट के आदेश के बाद, हमने सभी निवासियों से दावे और आपत्तियां मांगीं. लगभग 157 लोगों ने आवेदन जमा किए. उन आवेदनों के आधार पर, हमने सुनवाई की और सुनवाई के बाद 157 आदेश पारित किए गए. किसी भी निवासी का नाम दर्ज टाइटल डीड में नहीं है. सभी अतिक्रमणकारी थे. सभी को नोटिस जारी किए गए और सुनवाई हुई. 

डीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया, "हाई कोर्ट ने 30 मई को हमारे पक्ष में फैसला सुनाते हुए उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए लगभग सात सप्ताह का समय दिया. इसके बाद, ये निवासी सुप्रीम कोर्ट गए गए, लेकिन वहां भी उनकी याचिका खारिज कर दी. मास्टर प्लान में यह सड़क 30 मीटर चौड़ी है. सड़क दोनों तरफ चौड़ी है, लेकिन बीच में संकरी हो जाती है. इससे भारी बारिश के दौरान समस्याएं पैदा होती हैं, मानसून के दौरान जलभराव होता है. इन बातों को ध्यान में रखते हुए, हमने लोगों को समाज के विकास के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया. यह कदम बहुत पहले ही उठाया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका, और हम आज यह कदम उठा रहे हैं."

UPSC छात्रा से गैंगरेप केस में 2 आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर

UPSC छात्रा के गैंगरेप मामले में नामजद दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. शिवम यादव और सनी पर 25-25 हजार का इनाम था, पुलिस दोनों को रिमांड पर लेने की तैयारी में है, जहां पूछताछ कर सबूत जुटाए जाएंगे. इस मामले में तीसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है.

भारत में अमेरिका के राष्‍ट्रपति ट्रंप की बेटी टिफनी, जैसलमेर देखने पहुंचीं

अमेरिका के राष्ट्रपति की बेटी टिफनी ट्रंप आज दो दिवसीय निजी दौरे पर जैसलमेर पहुंचेंगी, जहां वे मरुधरा के प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा करेंगी. अपने दौरे में वे विश्व प्रसिद्ध सोनार किला का दीदार कर सकती हैं और सम के रेतीले धोरों में मरुस्थलीय सौंदर्य का आनंद लेंगी. इसके अलावा टिफनी जैसलमेर की ऐतिहासिक हवेलियों और सांस्कृतिक धरोहरों का भी भ्रमण कर सकती हैं, जहां वे राजस्थानी लोक संस्कृति और परंपराओं से रूबरू होंगी. उनके दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं और स्टेट गेस्ट प्रोटोकॉल के तहत विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं. टिफनी ट्रंप का चार्टर विमान करीब 11 बजे जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट पर उतरने का कार्यक्रम है.

सीएम योगी ने हत्याओं के बाद किन अधिकारियों को हटाया

लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या का सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने पुलिस असफरों से वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की. इस दौरान कई पुलिस अफसरों पर गाज भी गिरी. कई पुलिस अफसरों को ट्रांसफर और लाइन हाजिर किया गया है. सूत्रों की मानें तो समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने विभूति खंड और गोमती नगर विस्तार थाने का लिया नाम. बैठक खत्म होते ही पूर्वी जोन के दो थानेदारों पर कार्रवाई की गई. सीपी अमरेन्द्र सेंगर ने अमर सिंह (इंस्पेक्टर विभूति खंड ) और इंस्पेक्टर गोमती नगर विस्तार को लाइन हाजिर किया गया है. इधर, एसीपी विभूति खंड विनय द्विवेदी भी हटाए गए हैं. सौम्या पांडेय को एसीपी विभूति खंड का कार्यभार सौंपा गया है. 

Weather Updates: उत्‍तर भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?

"आत्मनिर्भरता हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का एक केंद्रीय स्तंभ", चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा, "चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पदभार ग्रहण करना मेरे लिए सम्मान की बात है. सशस्त्र बलों पर देश ने जो भरोसा जताया है, उसके लिए हम राष्ट्र के आभारी हैं. हम, भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना, रक्षा मंत्रालय, रणनीतिक संस्थान सभी की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए राष्ट्रव्यापी दृष्टिकोण के तहत एकजुट हैं. हम अपने प्रधानमंत्री के विजन 'जय' - संयुक्तता, आत्मनिर्भरता और नवाचार - को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. आत्मनिर्भरता हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का एक केंद्रीय स्तंभ है. हम अपने सशस्त्र बलों में स्वदेशी हथियारों के विकास, शामिल करने को गति देंगे."

जनता के अंदर का रोष कहीं न कहीं तो दिखेगा... अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर दिलीप घोष

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने  तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर कहा, "अभिषेक बनर्जी के साथ जो हुआ है, वो नहीं होना चाहिए था. कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है, लेकिन पिछले 15 साल से जनता जो सहन कर रही है. एक-एक व्यक्ति को परेशान किया गया. जनता के अंदर का जो रोष है, वो कहीं न कहीं तो दिखेगा ही. चुनाव परिणामों को देखते हुए आपको(अभिषेक बनर्जी) स्थिति को समझ जाना चाहिए था. क्यों आप हीरे बनने के लिए वहां गए? जो व्यक्ति 22 गाड़ियों का काफिला लेकर घूमता रहा यदि वो ऐसे हीरो बनने का प्रयास करेगा तो क्या होगा? जनता ने सब देखा है और वो केवल अवसर ढूंढ रहे थे. आप(अभिषेक बनर्जी) लोगों को अवसर ही क्यों दे रहे हैं?"

Mehrauli Building Collapsed: दिल्‍ली के महरौली इलाके में गिरी इमारत, कई लोग दबे, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी

दिल्‍ली के महरौली थाना क्षेत्र में पांच मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया. इस हादसे में अभी तक दो लोगों की मौत हो चुकी है. रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन अभी तक जारी है,  लोगों को अब तक सुरक्षित मलबे से बाहर निकाला जा चुका है. बताया जा रहा है कि इमारत की पांचवीं मंजिल पर कंस्‍ट्रक्‍शन का काम चल रहा था, इसी दौरान पूरी इमारत गिर गई. 

Surya murder case: सूर्या चौहान के हत्‍यारे असद का इंदिरापुर में एनकाउंट

असद के एनकाउंट पर सूर्या चौहान की मां सरोज ने कहा, "मैंने सिर्फ एक व्यक्ति का एनकाउंटर के बारे में सुना है. लेकिन मैं असद की तस्वीर देखना चाहती हूं. तस्वीर देखने के बाद ही मुझे तसल्ली मिलेगी. बाकी लोगों का भी ऐसा ही एनकाउंटर होना चाहिए. सात लोगों ने मिलकर मेरे बेटे को मारा था, उन सभी लोगों का एनकाउंटर होना चाहिए. साथ ही सभी लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए."

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com