PM Modi Haryana Punjab Visit Live News Updates: देश को पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात मिल चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना किया. यह ट्रेन जींद से सोनीपत जाएगी. ट्रेन में सवार यात्रियों ने अपने-अपने अनुभव भी साझा किए. हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात के साथ-साथ हरियाणा-पंजाब के दौरे पर पीएम मोदी अमृत भारत योजना के तहत विकसित 75 अलग-अलग रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन भी करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी दौरे के दौरान 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. वह भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे. इस दौरान वह चंडीगढ़ और हरियाणा के जींद में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि वह रेलवे, स्वास्थ्य सेवाओं, संपर्क और शिक्षा से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं एवं कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिनका लोगों, विशेषकर युवाओं के जीवन पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.
PM Modi Haryana Punjab Visit Live Updates:
पीएम मोदी ने रेलवे, हाईवे सहित अन्य परियोजनाओं का भी किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज 14000 करोड़ रुपए से अधिक के अन्य परियोजनाएं भी हरियाणा को मिले हैं. इसमें रेलवे, हाईवे के अनेक परियोजना है, हमारी विरासत से जुड़े परियोजना है, और दो नए मेडिकल कॉलेज भी हरियाणा की सेवा के लिए समर्पित है...इससे हरियाणा की स्वास्थ्य सेवा और सशक्त होगी. इन सभी परियोजना के लिए मैं हरियाणा के सभी भाई-बहनों को बधाई देता हूं.'
Happy to be in Jind. Speaking at the launch of projects that strengthen clean mobility, connectivity, healthcare and cultural heritage. Together, they will improve 'Ease of Living' and accelerate Haryana's development. https://t.co/6DwHX6g4gF
— Narendra Modi (@narendramodi) July 17, 2026
PM मोदी ने जींद वालों से सफाई के लिए मांगा सहयोग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मैं आज जींद वालों से कुछ मांगने आया हूं, क्या इस सफाई और स्वच्छता के लिए मोदी का आना जरूरी है? अगर जींद और हरियाणा के लोग तय कर लें कि अब हम गंदगी नहीं करेंगे, तो जींद और हरियाणा कभी गंदा होगा क्या... मोदी के आने की जरूरत नहीं है केवल आप तय कर लीजिए कि स्वच्छता को हमारा स्वभाव बनाएंगे. स्वच्छता को हमारा संस्कार बनाएंगे। हम स्वच्छता को इसी तरह अपनी हर दिन की जिंदगी का हिस्सा बनाएंगे.
‘हाइड्रोजन ट्रेन से देश में उत्साह, आत्मनिर्भर भारत के लिए यह बड़ा दिन’, जींद में बोले PM मोदी
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए पीएम मोदी ने जींद में आयोजित जनसभा में कहा, 'भविष्य में जब भी हाइड्रोजन ट्रेन का जिक्र आएगा तो जींद, सोनीपत और हरियाणा का नाम भी आएगा. मैं आप सभी को पूरे देश को भारतीय रेल की आधुनिकता से जुड़े इस बड़े कदम के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं.' उन्होंने यह भी कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन से देश में उत्साह है, यह आत्मनिर्भर भारत के लिए बड़ा दिन है.
जींद का घी, जींद का घेवर तो नहीं बदला, लेकिन जींद तेवर बदल गए: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद को बड़ी सौगात दी है. एकलव्य स्टेडियम में लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि जींद से जुड़ा हुआ है. साथियों इतने बरसों में जींद का घी, जींद का घेवर तो नहीं बदला, लेकिन जींद तेवर बदल गए. बीजेपी एनडीए के सुशासन मॉडल की जींद तस्वीर बन रहा है. जींद में विकास का मॉडल चल चुका है.
हाइड्रोजन ट्रेन चलाने वाला भारत दुनिया का पांचवां देश बना
हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन शुरू करने वाला भारत दुनिया का पांचवां देश बन गया है. इससे पहले जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन में ही हाइड्रोजन ट्रेनें चल रही हैं. 10 कोच वाली यह ट्रेन जींद-सोनीपत रूट पर 14 स्टेशनों के बीच अधिकतम 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. इसका किराया 5 से 25 रुपए के बीच रखा गया है। ट्रेन 89 किलोमीटर का सफर करीब 2 घंटे में पूरा करेगी.
PM Modi News Live: स्कूली बच्चों ने किया सफर, बताया अपना अनुभव
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में सवार कई स्कूली बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए. पावनी नाम की एक छात्रा ने कहा, आज जींद के लोगों के लिए यह गर्व की बात है. जींद देश भर में मशहूर हो गया है. हम पूरे दिल से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हैं. यह ट्रेन पर्यावरण के अनुकूल है और इससे कोई प्रदूषण नहीं होता है.
VIDEO | Jind, Haryana: School children to experience 'green transport' as they eagerly await to travel in India's first hydrogen-powered train, which will be inaugurated by the PM Modi today. Pavani, a student, says, "It is a matter of pride for people of Jind today. Jind has… https://t.co/DujXOmbH88 pic.twitter.com/fYQhOHH5Cy
— Press Trust of India (@PTI_News) July 17, 2026
PM Modi News Live: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर PM मोदी ने किया रवाना
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर PM मोदी ने रवाना कर दिया है. हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह ट्रेन जींद से सोनीपत जा रही है. ट्रेन में बैठे यात्रियों ने मीडिया से बात करते हुए अपने अनुभव भी साझा किए. यात्रियों ने कहा कि यह पर्यावरण के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण कदम है.
LIVE: PM Modi flags off India’s first Hydrogen train between Jind & Sonipat at Jind railway station https://t.co/O9H762TmH7
— IANS (@ians_india) July 17, 2026
PM Narendra Modi Visit Live: जींद में PM मोदी को देखने के लिए जुटी भारी भीड़, नाच-गा रही महिलाएं
हरियाणा के जींद स्थित एकलव्य स्टेडियम के सामने हुडा ग्राउंड में आयोजित जनसभा में महिलाएं नाच-गाकर जश्न मना रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही सभा को संबोधित करेंगे और जींद से सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन का उद्घाटन करेंगे.
#WATCH | Jind, Haryana | Women sing and dance as they celebrate at the public rally organised at HUDA Ground, opposite Eklavya Stadium. Prime Minister Narendra Modi will address the rally shortly and inaugurate country's first hydrogen-powered train from Jind to Sonipat. pic.twitter.com/kQYNnjOjIY
— ANI (@ANI) July 17, 2026
Hydrogen Train: हाइड्रोजन ट्रेन की तकनीक कैसे करती है काम, रेल मंत्री ने दिखाया
हरियाणा के जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "PM मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. ये देश के लिए गौरव की बात है कि देश में इतनी जटिल तकनीक को विकसित किया गया है. ये बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि हाइड्रोजन एक न्यू एनर्जी है. इस फ्यूल का यातायात में कैसे इस्तेमाल हो उसकी तकनीक भारत में कैसे बने ये महत्वपूर्ण है. ये रेलवे के लिए एक मील का पत्थर है कि पूरी तकनीक भारत में बनी...इसमें सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है."
#WATCH जींद, हरियाणा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 17, 2026
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "PM मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ये देश के लिए गौरव की बात है कि देश में इतनी जटिल तकनीक को… pic.twitter.com/8tnuKwa7qi
हम हाइड्रोजन से गाड़ियां चलाने की कला में पूरी तरह माहिर होना हमारा मकसदः अश्विनी वैष्णव
हाइड्रोजन ट्रेन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने NDTV से कहा- "हाइड्रोजन एक बेहद जरूरी और भविष्य की तकनीक है. हमने यहां बुनियादी तौर पर एक ऐसी टेक्नोलॉजी तैयार की है जो न सिर्फ रेलवे, बल्कि कई दूसरे क्षेत्रों में भी काम आ सकती है. इसका इस्तेमाल जहाज़ी उद्योग (मरीन सेक्टर) और बड़े ट्रकों में भी किया जा सकता है. यहाँ तक कि हम इस टेक्नोलॉजी को बाहर के देशों में एक्सपोर्ट भी कर सकते हैं.
इस पूरी तकनीक को बनाने का मकसद यही था कि हम हाइड्रोजन से गाड़ियां चलाने की कला में पूरी तरह माहिर हो सकें—चाहे वो ट्रेन हो, ट्रक हो या फिर नावें; ये सभी इसी एक तकनीक से चल सकती हैं. सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण बात यह है कि अभी तक ट्रेनों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जो कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) का प्रदूषण फैलता है, उसे यह ट्रेन पूरी तरह खत्म कर देगी. इस ट्रेन से धुएं की जगह सिर्फ और सिर्फ पानी की भाप बाहर निकलेगी.
PM Modi News Live: पीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों को दी बधाई
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा- आज भारत को पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिलने का सपना साकार होने जा रहा है. यह आत्मनिर्भर भारत और सतत विकास की दिशा में एक बहुत बड़ा दिन है. मैं इससे जुड़े सभी लोगों को बहुत बधाई देता हूं. प्रभूतं कार्यमल्पं वा यन्नरः कर्तुमिच्छति। सर्वारम्भेण तत् कार्यं सिंहादेकं प्रचक्षते."

PM Modi Haryana Punjab Visit Live Updates: जालंधर कैंट स्टेशन से अमृत भारत योजना से विकसित देश के 75 स्टेशनों का उद्घाटन भी करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महत्वाकांक्षी 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत पंजाब के ऐतिहासिक जालंधर कैंट स्टेशन सहित 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करने वाले हैं. 20 राज्यों में उद्घाटन का यह नवीनतम चरण विश्व के सबसे बड़े स्टेशन पुनर्विकास कार्यक्रमों में से एक में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है.
इन स्टेशनों को लगभग 1,570 करोड़ रुपए की कुल लागत से आधुनिक, यात्री-अनुकूल सुविधाओं में परिवर्तित किया गया है, जो 'विरासत भी, विकास भी' के मार्गदर्शक सिद्धांत के तहत विरासत और समकालीन बुनियादी ढांचे का सहज मिश्रण प्रस्तुत करते हैं.
PM Modi Haryana Punjab Visit Live Updates: पंजाब चुनाव का बिगुल भी फूकेंगे पीएम मोदी
आज के दौरे से पीएम मोदी पंजाब विधानसभा चुनाव का बिगुल भी फूकेंगे. वो जालंधर में भारतीय जनता पार्टी की रैली को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी ने लिखा वो दौरान पंजाब के लोगों के बीच जाने के लिए उत्सुक हैं. प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि भाजपा 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव अपने बलबूते पर लड़ने की तैयारी कर रही है.
मोदी ने कहा कि जालंधर में वह 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे.
PM Modi Haryana Punjab Visit Live Updates: कुरुक्षेत्र में सिख संग्रहालय की आधारशिला भी रखेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब-हरियाणा के दौरे सोशल पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, ‘‘मैं हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के लोगों के बीच जाकर रेलवे, स्वास्थ्य सेवाओं, संस्कृति, संपर्क, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने को लेकर उत्साहित हूं. इन परियोजनाओं का लोगों, विशेषकर हमारी युवा शक्ति के जीवन पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र में सिख संग्रहालय की आधारशिला भी रखी जाएगी. यह संग्रहालय सिख धर्म के गौरवशाली इतिहास, पूज्य सिख गुरुओं की महान शिक्षाओं और राष्ट्र निर्माण में सिख समुदाय के योगदान को प्रदर्शित करेगा.
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘चंडीगढ़ जाना हमेशा सुखद अनुभव होता है. कल के कार्यक्रम के दौरान 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा और कुछ परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी.’’
PM Modi Haryana Punjab Visit Live Updates: जींद से सोनीपत के बीच चलेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन
प्रधानमंत्री मोदी आज देश के पहले हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चलेगी. इसके बारे में पीएम मोदी ने कहा, 'इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा, जहां इस तरह की ट्रेन संचालित होती हैं. यह रेलवे क्षेत्र में स्वच्छ प्रौद्योगिकी को अपनाने की दिशा में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.'
भारत में ही डिजाइन, तैयार और एकीकृत की गई यह ट्रेन स्वदेशी तकनीक से बनाई गई है. यह उन्नत रेलवे तकनीक के क्षेत्र में देश की बढ़ती क्षमता को दिखाती है.

PM Modi Haryana Punjab Visit LIVE: जींद से 14700 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी
आज के पंजाब-हरियाणा दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जींद के एकलव्य स्टेडियम में लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जींद में अन्य कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भिवानी और नारनौल के मेडिकल कॉलेज भी राष्ट्र को समर्पित किए जाएंगे.