प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 76वें सत्र के संबोधन के दौरान पाकिस्तान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Regressive Thinking के साथ, जो देश आतंकवाद का पॉलिटिकल टूल (political tool) के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें ये समझना होगा कि आतंकवाद, उनके लिए भी उतना ही बड़ा खतरा है.संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा कश्मीर मुद्दे को उठाने पर भारत द्वारा कड़ी प्रतिक्रिया दिए जाने के कुछ घंटों बाद ही पीएम मोदी ने यह बात कही. यूएन को महासभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज विश्व के सामने Regressive Thinking और अतिवाद (Extremism) का खतरा बढ़ता जा रहा है. इन परिस्थितियों में, पूरे विश्व को (विज्ञान आधारित) Science-Based, तर्कसंगत (Rational) और प्रगतिशील सोच (Progressive Thinking) को विकास का आधार बनाना ही होगा.
UNGA के 76वें सत्र को आज संबोधित करेंगे PM मोदी, COVID-19, आतंकवाद से निपटने पर जोर
पीएम मोदी ने कहा कि हमें इस बात के लिए भी सतर्क रहना होगा कि वहां की नाजुक स्थिति का कोई देश अपने स्वार्थ के लिए एक टूल के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश न करे. इस समय अफगानिस्तान के लोगों को मदद की जरूरत है, इसमें हमें अपना दायित्व निभाना ही होगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि यूएन जनरल असेंबली (United Nation General Assembly) जहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Pak PM Imran Khan) वर्चुअली संबोधन कर चुके थे. हमेशा की तरह उन्होंने कश्मीर (Kashmir) का राग अलापा और खुद को आतंकवाद का सबसे बड़ा पीड़ित बताया. लेकिन, हमेशा की तरह भारत की ओर से पाकिस्तान को एक बार फिर मुंहतोड़ जवाब मिला. भारत की पहली सचिव स्नेहा दुबे (India First Secretory Sneha Dubey) ने राइट टू रिप्लाई (Right to Reply) के तहत पाकिस्तान को करारा जवाब दे डाला.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और पीएम मोदी के बीच खूब हुआ मजाक, जमकर लगे ठहाके
स्नेहा दुबे ने इमरान खान को फटकार लगाते हुए पाकिस्तान की पोल खोल डाली और कहा, कि ये पहला मौका नहीं जब पाक नेता ने यूएन के मंच का इस्तेमाल मेरे देश के खिलाफ झूठा और गलत प्रचार करने के लिए किया है. उन्होंने कहा, कि वह (पाकिस्तान) आतंकवाद का हिमायती है.
सयुंक्त राष्ट्र महासभा में पीएम मोदी का संबोधन, बोले - हमारी विविधता, हमारे सशक्त लोकतंत्र की पहचान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं