प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शनिवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे. संबोधन के दौरान पीएम मोदी के कोरोना महामारी, आतंकवाद से मुकाबला करने की जरूरत, जलवायु परिवर्तन एवं अन्य अहम मुद्दों समेत वैश्विक चुनौतियों पर जोर देने की संभावना है. क्वॉड समिट में शामिल होने और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) से मुलाकात के बाद पीएम मोदी वाशिंगटन से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए थे.
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘न्यूयॉर्क सिटी पहुंचा. 25 तारीख को शाम साढ़े छह बजे यूएनजीए को संबोधित करूंगा.''
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क में होटल के बाहर एकत्र लोगों से मिले. ये लोग पीएम के न्यूयॉर्क आने की खुशी मना रहे थे. इस दौरान 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#WATCH | PM Narendra Modi meets people as they cheer for him & chant 'Vande Mataram' & 'Bharat Mata ki Jai' outside the hotel in New York.
— ANI (@ANI) September 25, 2021
He is scheduled to address at the 76th session of UNGA pic.twitter.com/hafLDBSimC
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, "धन्यवाद, वाशिंगटन! आगे न्यूयॉर्क की ओर. ऐतिहासिक क्वॉड लीडर्स शिखर सम्मेलन और अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी यात्रा के अगले पड़ाव न्यूयॉर्क के लिए प्रस्थान किया."
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय यात्रा के लिए अमेरिका पहुंचे हैं. इस दौरान, पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ द्विपक्षीय बैठक की. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापानी प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा से भी मुलाकात की.
उन्होंने गुरुवार को विभिन्न दिग्गज वैश्विक कंपनियों के सीईओ से भी मुलाकात की और उन्हें भारत में निवेश बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया.
- - ये भी पढ़ें - -
* पाकिस्तान की आतंकियों को समर्थन व हथियार देने की करतूत से पूरी दुनिया वाकिफ, कश्मीर मुद्दा उठाने पर भारत ने दिया जवाब
* अफगानिस्तान में परेशानी बढ़ाने वाला रहा है पाकिस्तान, सावधानी से नजर रखने पर बाइडन सहमत: भारत
* PM मोदी से मुलाकात में कमला हैरिस ने खुद किया आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की भूमिका का जिक्र
वीडियो: ‘भारतीय मूल के लोग अमेरिका को मजबूत कर रहे हैं', राष्ट्रपति जो बाइडन से बोले पीएम मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं