Petrol-Diesel Price Today : पूरी दुनिया में चल रहे एनर्जी क्राइसिस (energy crisis) और कच्चे तेल के बढ़ते दाम (crude price) के बीच देश में लगातार ईंधन तेल में बढ़ोतरी हो रही है. गुरुवार यानी 7 अक्टूबर, 2021 को देश में लगातार तीसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं. आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल फिर से 30 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है, वहीं, डीजल भी 35 पैसे प्रति लीटर की दर से उछल गया है. आज दिल्ली में पेट्रोल 103 रुपये के पार पहुंच गया है. वहीं, डीजल भी 92 रुपये का आंकड़ा छूने वाला है. देश में पेट्रोल-डीजल अपने ऐतिहासिक स्तर पर चल रहे हैं. पिछले तीन दिनों में ही दिल्ली में पेट्रोल 90 पैसे पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. वहीं अगर इस महीने के इन सात दिनों की बात करें तो पेट्रोल डेढ़ रुपये तक की बढ़ोतरी देख चुका है.
कच्चे तेल में तेजी के चलते अभी तेल के दामों राहत की उम्मीद भी नहीं है. वहीं रुपया पिछले कारोबारी सत्र में 54 पैसे गिरकर अपने पांच महीनों के निचले स्तर 74.98 प्रति डॉलर पर आ गया है.
ये भी पढ़ें : 'अभी मामूली बढ़ोतरी, कच्चा तेल और उछला तो ज्यादा बढ़ेंगे दाम'- पेट्रोल-डीजल पर राहत के आसार नहीं
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली: पेट्रोल – ₹103.24 प्रति लीटर; डीजल - ₹91.77 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल – ₹109.25 प्रति लीटर; डीजल – ₹99.55 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल – ₹103.94 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.88 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल –100.75 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹96.36 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹106.83 प्रति लीटर; डीजल – ₹97.40 प्रति लीटर
भोपाल: पेट्रोल – ₹111.76 प्रति लीटर; डीजल – ₹100.80 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल- 100.31 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 92.20 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल – ₹106.24 प्रति लीटर; डीजल – ₹98.25 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹99.38 प्रति लीटर; डीजल – ₹91.50 रुपये प्रति लीटर
ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दामआप एक SMS के जरिए अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड. अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं