विज्ञापन
58 minutes ago

Patna Today News Live: NDTV के पटना लाइव पेज (Patna LIVE page) पर आपका स्वागत है. सबसे पहले हम आपको काम की खबरें बताते हैं. पुल‍िस भर्ती परीक्षा में शाम‍िल होने वाले अभ्‍यर्थ‍ियों के ल‍िए स्‍पेशल ट्रेन चलाई जएगी. पटना में 5वीं कक्षा तक के सभी स्‍कूल 20 जून तक बंद रहेंगे. पटना के बाढ़ थाना अंतर्गत बैष्णो धाम मंदिर के पास 4-5 अपराधियों ने दो पिस्टल हाथ में लहराया, एक युवक पर फायरिंग की और भाग गया. इसका वीड‍ियो भी सामने आया है. ऐसी तमाम खबरें आपको यहां म‍िलती रहेंगी. NDTV ग्राउंड पर मौजूद अपने अनुभवी संवाददाताओं की टीम तथा अन्य विश्वसनीय माध्यमों के माध्यम से आपको सही, सटीक और स्‍पष्‍ट खबरें बताता रहेगा.

17 जून को चलेंगी 26 परीक्षा स्पेशल ट्रेन

बिहार में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे ने खास इंतजाम किए गए हैं. परीक्षा के दूसरे चरण के लिए यानी 17 जून (बुधवार) को भी परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेंगी. रेलवे के अनुसार, 17 जून को कुल 26 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.

बिना नंबर प्लेट बाइक पर पुलिसकर्मी का कटा चालान

पटना में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं है. चाहे वह आम नागरिक हो या फिर कोई पुलिसकर्मी ही क्यों न हो. बिना नंबर प्लेट की बाइक से चलने पर दो पुलिसकर्मियों का चालान काट दिया. ट्रैफिक पुलिस ने 3500 रुपये का जुर्माना लगाया है. 

बिहार में अश्लील और जातिसूचक गानों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी

बिहार में अश्लील और जातिसूचक गानों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है. इसके लिए कला एवं संस्कृति विभाग ने गृह विभाग को पत्र लिखा है. सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील, द्विअर्थी और जातिसूचक गानों पर रोक लगाने की मांग की गई. 

सेटेलाइट टाउन शिप प्रोजेक्ट के खिलाफ माले का अभियान

सेटेलाइट टाउनशिप प्रोजेक्ट के खिलाफ माले (CPI-ML) अभियान चलाएगा. मंगलवार को राज्य कमिटी की बैठक में इसको लेकर फैसला लिया गया है. किसानों की जमीन जबरन लेने का आरोप है. प्रस्तावित टाउनशिप के क्षेत्र में जमीन खरीद-बिक्री पर रोक लगी है.

Patna Today News Live: खान सर के गार्डों की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, अब 20 जून को होगा विचार

Patna Live News: पटना कोचिंग विवाद में खान सर के दोनों गार्डों की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होनी थी जो टल गई है. पटना के जिला एवं सत्र न्यायालय ने अपडेटेड केस डायरी प्रस्तुत नहीं होने के कारण इस मामले की सुनवाई टाल दी. अब इस मामले में 20 जून को सुनवाई होगी. 20 जून को ही खान सर की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होनी है.

खान सर के दोनों बॉडीगार्डों - प्रदीप और तालेबर सिंह - की जमानत याचिका पिछले सप्ताह सिविल कोर्ट ने खारिज कर दी थी. पटना में 2 जून को हुए घटनाक्रम के दौरान दोनों गार्ड फायरिंग करते दिखे थे. उन्होंने पुलिस को बयान दिया था कि खान सर ने उन्हें फायरिंग के लिए कहा था. दोनों गार्ड 4 जून से जेल में बंद हैं.

(इनपुटः सोमू आनंद)

Patna Today News Live: राबड़ी देवी के बंगले विवाद पर प्रशांत किशोर का आया बयान

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास के मामले में प्रतिक्रिया दी है. राज्य सरकार ने उनसे यह बंगला खाली कर एक अन्य बंगले में जाने के लिए कहा है लेकिन राबड़ी देवी इसका विरोध कर रही हैं और खाली नहीं कर रहीं. इस मामले पर प्रशांत किशोर ने मीडिया से कहा,"राबड़ी देवी बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष की नेता हैं और उन्हें उसी हैसियत से यह आवास मिला है. अब सरकार कह रही है कि वह यह घर खाली कर दूसरे आवास में चली जाएं. यह मामला सही है या गलत, इसका फैसला उनके और सरकार के बीच होना है."

खान सर विवाद: तेजस्‍वी पर भड़के मंत्री रामकृपाल यादव

खान सर और रोशन आनंद कोच‍िंग व‍िवाद पर मंत्री रामकृपाल यादव ने क‍हा क‍ि बहुत ही दुर्भाग्‍यपूर्ण घटना है. श‍िक्षा मंद‍िर में आसामज‍िक तत्‍वों का वर्चस्‍व हो गया.  श‍िक्षा को व्‍यवसाय बनाकर ब‍िहार में लूट की प्रक्र‍िया जारी है. इसील‍िए व‍िवाद हो रहा है. खान सर और आनंद सर को इससे बचना चाह‍िए. उन्होंने कहा क‍ि कुछ पोल‍िट‍िकल पार्ट‍ियों को सुझाव है क‍ि इसे पोल‍िट‍िकल फील्ड मत बनाइए. यह राजनीतिक क्षेत्र नहीं बनना चाह‍िए. पढ़ने और पढ़ाने का माहौल बनाइए. पहले द‍िल्‍ली, कोटा और पुणे जाते थे. यहां पर गरीब बच्‍चे पढ़ते थे. बच्‍चे बाहर नहीं जाकर यहीं पढ़ते थे. श‍िक्षकों को धन्‍यवाद भी द‍िया. 

खान सर व‍िवाद पर च‍िराग पासवान बोले- माफ‍िया जैसा शब्‍द श‍िक्षा के साथ नहीं जोड़ना चाहूंगा

खान सर और रोशन आनंद के बीच हुए व‍िवाद पर कैब‍िनेट मंत्री च‍िराग पासवान ने कहा क‍ि सत्‍य सामने आना चाह‍िए. उन्होंने कहा क‍ि माफ‍िया जैसे शब्‍द को श‍िक्षा के क्षेत्र में नहीं जोड़ना चाहेंगे. उन्होंने कहा क‍ि कुछ तो गड़बड़‍ियां हुई हैं, जो ये स्‍थ‍ित‍ि बनी है. उन्होंने रोशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत पर कहा क‍ि क‍िसी के साथ अन्‍याय न हो इस बात का हमारी सरकार ध्‍यान रखेगी. 

खान सर कोचिंग विवाद पर खुलकर बोले बिहार के शिक्षा मंत्री

पटना में खान सर और रोशन आनंद से जुड़े कोचिंग विवाद के बीच अब बिहार सरकार का भी सख्त रुख सामने आया है. मंगलवार को छपरा पहुंचे बिहार के शिक्षा मंत्री म‍िथ‍िलेश त‍िवारी ने कहा कि इस मामले की जांच पुलिस कर रही है, और दोष‍ियों पर कड़ी कार्रवाई होगी. मंत्री ने यह भी संकेत दिया कि सरकार जल्द ही कोचिंग संस्थानों के लिए नई नियमावली लाने जा रही है. 

यहां पढ़ें पूरी खबर 

Patna Today News Live: खान सर को अलख पांडे के सपोर्ट करने पर बोले पटना के शिक्षक - उनको नहीं पता

बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग संस्थानों को लेकर बहस का सिलसिला जारी है. बहुचर्चित टीचर खान सर और पटना के ही एक नामी शिक्षक रोशन आनंद के बीच की अनबन ने शिक्षकों को भी अलग खेमों में बांट दिया है. मशहूर कोचिंग संस्थान फिजिक्सवाला के संस्थापक अलख पांडे ने इस विवाद में खान सरकार का समर्थन किया है. लेकिन अब पटना के ही एक प्रसिद्ध शिक्षक एस के झा ने कहा है कि अलख पांडे को पटना की सच्चाई नहीं पता है. एस के झा ने एनडीटीवी से अलख पांडे के समर्थ के बारे में कहा,"जो लोग बाहर से वीडियो बना रहे हैं, खान सर उन्हें समझा रहे हैं. लेकिन वे यहां के हालात नहीं जानते."

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें

प्रिंस की मौत पर JDU सांसद ने जताया दुख

पटना: ज्ञान बिंदु कोचिंग के फाउंडर रोशन आनंद के भाई की संदिग्ध मौत पर राज्यसभा सांसद और JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा, "हम सभी परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं. यह बहुत दुखद घटना है. वह बहुत युवा थे और उनमें अपार क्षमता थी. 

Patna Today News Live: दीपक प्रकाश से पूछा गया सुप्रीम कोर्ट की नोटिस पर सवाल तो ये कहा

Patna Live News: बिहार सरकार में दीपक प्रकाश की मंत्री पद पर नियुक्ति का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया गया है और मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने स्वयं सुनवाई की. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें, बिहार सरकार, और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है. इस नोटिस पर अब दीपक प्रकाश की प्रतिक्रिया सामने आई है. 

सुप्रीम कोर्ट की नोटिस पर दीपक प्रकाश ने क्या जवाब दिया?

दीपक प्रकाश ने कहा कि अभी तक उन्हें आधिकारिक रूप से कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है. उन्होंने कहा, "मुझे फिलहाल मीडिया के माध्यम से ही जानकारी मिली है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से नोटिस जारी किया गया है. जब तक आधिकारिक तौर पर नोटिस प्राप्त नहीं हो जाता तब तक इस विषय पर कोई विस्तृत टिप्पणी करना उचित नहीं होगा. नोटिस मिलने के बाद कानूनी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा और उसके अनुसार जवाब दिया जाएगा."

पूरी खबर विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें

Patna Live News: सड़कों पर बिना सुरक्षा के चल रहे लालू प्रसाद यादव

पटना: RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व CM राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा हटाए जाने के बाद, लालू परिवार ने सभी सरकारी सुरक्षा कर्मियों को वापस कर दिया. तब से, लालू यादव को पटना की सड़कों पर बिना किसी सरकारी सुरक्षा के घूमते हुए देखा गया है.

Patna Live News: बिहार में शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की घोषणा की है. पटना में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंंने  कहा कि 15 जुलाई से प्रदेशवासी हवाई सेवा के माध्यम से ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण कर सकेंगे.

Patna News Live: पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस एम ने जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को भीषण गर्मी के मद्देनजर शैक्षणिक गतिविधियों का समय बदलने का निर्देश दिया है. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत, कक्षा 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियों को 20 जून, 2026 तक स्थगित कर दिया गया है. साथ ही, कक्षा 6 से 8 तक के छात्र सुबह 10:30 बजे तक उचित सावधानियों के साथ अपनी शैक्षणिक गतिविधियां जारी रख सकते हैं. आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि जिले में भीषण गर्मी के कारण बच्चों का स्वास्थ्य और जीवन खतरे में है. जिलाधिकारी के आदेश की तस्वीर - 


Patna Today News Live: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था

पूर्व मध्य रेलवे ने 17 जून को बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 16-17 जून को विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों से अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकेंगे. इन ट्रेनों का पूरा ब्यौरा आप यहां देख सकते हैं - 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Patna News, Patna News Latest, Patna News Update, Patna Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com