गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल BJP में शामिल हो गए हैं. उन्होंने आज एक ट्वीट के माध्यम से इसका संकेत भी दिया था. उन्होंने ट्वीट किया कि राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूं, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूंगा. न्यूज एजेंसी ANI ने भी ट्वीट किया है, जिसमें हार्दिक पटेल पूजा में शामिल हुए थे.
ये भी पढ़ें- "हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों?" : हार्दिक पटेल का कांग्रेस पर कड़ा प्रहार
हाल ही में हार्दिक ने कहा था कि गुजरात कांग्रेस के नेता गुजरात के वास्तविक मुद्दों को उठाने के लिए बहुत कम परेशान हुए, लेकिन वे यह सुनिश्चित करने पर अधिक ध्यान केंद्रित करते रहे कि गुजरात में दिल्ली से आने वाले नेताओं को समय पर "चिकन सैंडविच" मिले. उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात कांग्रेस के नेताओं ने "एसी कक्षों में बैठकर" उनके राजनीतिक प्रयास को बाधित करने की कोशिश की. पटेल 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे. इस महीने की शुरुआत में पार्टी छोड़ते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा था. उन्होंने इससे पहले भाजपा में शामिल होने की किसी भी योजना से इनकार किया था, लेकिन हर मंच पर पार्टी और उसके नेतृत्व की प्रशंसा की थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इससे पहले भी हार्दिक पटेल ने ट्वीट किया था कि मैंने पहले भी कहा था कि कांग्रेस पार्टी लोगों की भावनाओं को आहत करने के लिए काम करती है, हमेशा हिंदू धर्म की आस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है. दरसअल, एक पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुजरात कांग्रेस के नेता ने एक बयान दिया कि राम मंदिर की ईंटों पर कुत्ते पेशाब करते हैं. हार्दिक ने कहा कि "मैं कांग्रेस और उसके नेताओं से पूछना चाहता हूं कि भगवान श्री राम से आपकी क्या दुश्मनी है? हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों है? सदियों बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बन रहा है, फिर भी कांग्रेस के नेता भगवान राम के खिलाफ बयान देते रहते हैं.”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं