कांग्रेस की गुजरात इकाई (Gujarat Congress) के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया है कि इस साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल (Hardik Patel) के कांग्रेस छोड़ने से पार्टी के प्रदर्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि वह अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं. वहीं कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पटेल केवल ‘'टीवी के शेर' हैं.
कांग्रेस को 2017 में पाटीदारों के लिए आरक्षण की मांग करने वाले पटेल के आंदोलन से लाभ हुआ था, लेकिन 2019 में उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद से पार्टी के प्रति समुदाय का समर्थन कमजोर हुआ है. पटेल ने पिछले सप्ताह पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा में मात्र नौ सीट कम होने के कारण कांग्रेस 2017 गुजरात चुनाव में पीछे रह गई थी. तब ऐसा माना जा रहा था कि उसमें दो दशकों से अधिक समय से राज्य में सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने की क्षमता है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस के लिए सत्तारूढ़ भाजपा से अब मुकाबला करना आसान नहीं होगा.
'हार्दिक ने देशद्रोह मामले में जेल जाने के डर से कांग्रेस छोड़ी' : गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष
कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर लोगों की टिप्पणियां देखिए. सभी कांग्रेस छोड़ने के हार्दिक के कदम के खिलाफ हैं. उन्होंने अपनी विश्वसनीयता खो दी है.''
वहीं राजनीतिक विश्लेषक दिलीप गोहिल ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति इस बार पहले से ही कमजोर है और 2017 चुनाव से पहले पाटीदार आरक्षण आंदोलन के कारण जो माहौल बना था, इस बार ऐसा कोई माहौल नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘बल्कि आंकड़े बताते हैं कि पाटीदार समुदाय के कई लोगों ने 2019 के लोकसभा चुनाव और उसके बाद पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस को वोट नहीं दिया. इन चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की.''
"आपकी टिप्पणी अमर्यादित थी", जिग्नेश मेवानी ने हार्दिक पटेल पर साधा निशाना
दिलीप गोहिल ने कहा, ‘‘इसलिए व्यावहारिक रूप से देखा जाए, तो हार्दिक के इस्तीफे के कारण कांग्रेस पर जमीनी स्तर पर कोई असर नहीं पड़ा. वह आरक्षण आंदोलन के दौरान मीडिया के पसंदीदा थे, इसलिए उनके कांग्रेस छोड़ने की खबर सुर्खियों में आई, लेकिन अब वह केवल ‘टेलीविजन के शेर' हैं, जैसे कि प्रिंट मीडिया के दौर में नेता ‘कागजी शेर' शब्द का इस्तेमाल करते थे.'' उन्होंने कहा कि हार्दिक पटेल अब ऐसा व्यक्ति हैं जो टीवी पर तो प्रभावशाली प्रतीत होता है, लेकिन वास्तव में उसका प्रभाव नहीं है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सामने राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) के बढ़ते कदम समेत और भी कई चुनौतियां है. गोहिल ने कहा, ‘‘कांग्रेस रणनीतिकार के रूप में प्रशांत किशोर और नरेश पटेल जैसे नए नेताओं को लाना चाहती थी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है. दूसरी ओर, जिग्नेश मेवाणी जैसा धुर वामपंथी नेता कांग्रेस को मदद के बजाय नुकसान ही पहुंचाएगा, क्योंकि औद्योगिक और दक्षिणपंथी वर्चस्व वाले गुजरात में उनके विचारों को समर्थन मिलने की संभावना नहीं है.''
"हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों?" : हार्दिक पटेल का कांग्रेस पर कड़ा प्रहार
आरक्षण आंदोलन में हार्दिक पटेल के साथी रहे लालजी पटेल ने दावा किया कि हार्दिक ने तीन साल पहले कांग्रेस में शामिल होकर गलती की थी. उन्होंने कहा, ‘‘हार्दिक जब आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे, तो उन्होंने वादा किया था कि वह राजनीति में शामिल नहीं होंगे, लेकिन उन्होंने उस पार्टी में शामिल होकर बड़ी गलती की. पाटीदार समुदाय के लोगों ने आरक्षण आंदोलन के नेताओं की आलोचना की, क्योंकि उन्हें लगता है कि हमने राजनीति में जगह बनाने के लिए प्रदर्शन का इस्तेमाल किया.''
लालजी पटेल ने कहा, ‘‘यदि हार्दिक अब भाजपा में शामिल होते हैं, तो वह एक और बड़ी गलती करेंगे, क्योंकि लोग उन्हें खारिज कर देंगे.''
'अडानी और अंबानी पर सिर्फ इसलिए निशाना नहीं साधा जा सकता क्योंकि वे PM...' : हार्दिक पटेल का कांग्रेस पर हमला
हार्दिक पटेल के बीजेपी में जाने के कयास, अगले हफ्ते हो सकते हैं पार्टी में शामिल
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं