राज्यसभा के 12 सांसदों को निलंबन के मुद्दे पर गतिरोध बरकरार है और इसके कारण संसद के शीतकालीन सत्र का ज्यादातर समय हंगामे की भेंट चढ़ गया है. इस मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों ही अपने रुख पर अड़े हुए हैं. सुबह राज्यसभा की कार्यवाही विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी. 12 बजे उच्च सदन की कार्यवाही शुरू हुई लेकिन तेलुगदेशम को छोड़ पूरे विपक्ष में इसका बहिष्कार किया.बाद में राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई. जहां सत्ता पक्ष का कहना है अगर निलंबित सांसद माफी मांग ले तो निलंबन वापस हो जाएगा लेकिन इन सांसदों और का कहना है कि वो माफी नही मांगेंगे. इनका कहना है कि जनता की आवाज उठाने के लिये वो क्यों सत्ता पक्ष माफी मांगें. निलंबन वापस लेने की मांग को लेर विपक्ष के सांसद लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. इन सांसदों को मानसून सत्र में हंगामे की वजह से पूरे शीत कालीन सत्र के लिए निलंबित किया है. पिछले बुधवार से निलंबित सांसद सुबह 10 बजे शाम छह वजे तक विरोध स्वरूप गांधी प्रतिमा के सामने धरना पर बैठते हैं.
संसद की कार्यवाही के बीच चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत को लेकर जा रहे भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर के तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आई. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बाद में सीडीएस के घर पहुंचे. उन्होंने दुर्घटना के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी को भी ब्रीफ किया. इस बारे में वे कल संसद को जानकारी देंगे.