विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Parliament Session Highlights : संसद का शीतकालीन सत्र खत्म होने को चला है. इस सत्र में बस तीन दिन रह गए हैं. लेकिन कई मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच तगड़ा गतिरोध बना हुआ है. लखीमपुर खीरी केस पर चर्चा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग, विपक्ष के 12 राज्यसभा सांसदों के निलंबन को वापस लेने, चुनाव सुधार बिल या जम्मू-कश्मीर में परिसीमन के ड्राफ्ट का विरोध को लेकर विपक्ष इस सत्र में सरकार पर हमलावर रहा है. मंगलवार को भी विपक्ष के हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई. लोकसभा की कार्यवाही को तो बुधवार सुबह तक स्‍थगित करना पड़ा.इससे पहले,सरकार ने आज लोकसभा में लड़कियों की शादी की कानूनी उम्रसीमा को बढ़ाने वाला बिल भी पेश कर दिया है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विपक्ष के हंगामे के बीच ये बिल पेश किया.

Parliament Winter Session Latest Updates : 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Parliament Live Blog, Loksabha, Parliament
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com