संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है. इस बीच भाजपा की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने विपक्षी सांसदों के सदन में व्यवहार के लिए नियमों के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है. महिला सांसदों ने लिखा कि सदन 4 फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव चर्चा के दौरान पूरे सदन और वास्तव में पूरे देश ने लोकसभा में सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और खेदजनक घटनाओं में से एक को देखा. महिला सांसदों ने पत्र में कहा कि हमने देखा कि विपक्षी दलों के सदस्य न केवल वेल में घुस आए बल्कि वे टेबल पर भी चढ़ गए, कागज फाड़ दिए और उन्हें अध्यक्ष की ओर फेंक दिया. उन्होंने कहा कि सदन परिसर में हमारे लोकतांत्रिक संस्थानों को कलंकित करने वाले विपक्षी सांसदों के खिलाफ नियमों के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
Parliament Budget Session Live Updates:
भाजपा की महिला सांसदों ने लिखा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र
भाजपा की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने विपक्षी सांसदों के सदन में व्यवहार के लिए नियमों के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है.
संसद के बजट सत्र में करीब 20 प्रतिशत रही लोकसभा की प्रोडक्टिविटी - रिपोर्ट
संसद के बजट सत्र की शुरुआत (28 जनवरी) से लेकर 6 फरवरी तक लोकसभा की प्रोडक्टिविटी करीब 20 प्रतिशत और राज्यसभा की करीब 89 प्रतिशत रही है. पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस अवधि के दौरान राज्यसभा में 31.9 घंटे और लोकसभा में 7.7 घंटे ही कामकाज हो सका.