विज्ञापन

रिटायरमेंट के बाद अरिजीत सिंह ने साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' में गाया गाना, आमिर खान ने बताया- 'जादुई'

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने की घोषणा के बाद आमिर खान उनसे मिलने पहुंचे थे. कई लोगों का मानना था कि आमिर उन्हें वापसी के लिए मनाने गए हैं.

रिटायरमेंट के बाद अरिजीत सिंह ने साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' में गाया गाना, आमिर खान ने बताया- 'जादुई'
अरिजीत सिंह ने साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' में गाया गाना
नई दिल्ली:

साई पल्लवी और जुनैद खान स्टारर फिल्म 'एक दिन' का टीजर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था और जादुई रोमांटिक थीम और लीड जोड़ी की केमिस्ट्री के लिए इसे खूब प्यार मिला. इस फिल्म को सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है, इसे मंसूर खान, आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है और यह 1 मई को रिलीज होगी. आमिर खान प्रोडक्शंस ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि अरिजीत सिंह अपनी आवाज अपकमिंग फिल्म एक दिन के लिए देंगे, जिससे इस बहुप्रतीक्षित म्यूजिकल कोलैबोरेशन की शुरुआत हो गई है.

प्रोडक्शन हाउस के मुताबिक, आमिर खान ने खुद अरिजीत सिंह के साथ इस गाने पर काम किया. यह म्यूजिक सेशन अरिजीत के होमटाउन में हुआ. इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे, जब अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने की घोषणा के बाद आमिर खान उनसे मिलने पहुंचे थे. कई लोगों का मानना था कि आमिर उन्हें वापसी के लिए मनाने गए हैं. अब इन अटकलों पर विराम लग गया है, क्योंकि यह मुलाकात वाकई इसी प्रोजेक्ट के लिए थी.  एक बार फिर इस आइकॉनिक जोड़ी को एक दिन में एक साथ देखने-सुनने को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है, खासकर तब जब दोनों पहले कई सुपरहिट गाने दे चुके हैं. सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर करते हुए लिखा गया, “एक दिन के म्यूजिक में इतनी भावना और दिल जोड़ने के लिए धन्यवाद अरिजीत.”

इसके अलावा, एक दिन में साई पल्लवी और जुनैद खान पहली बार साथ नजर आएंगे और दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर काफी चर्चा है.  इस मैजिकल लव स्टोरी में जुनैद एक थोड़े अजीब से लड़के की भूमिका में दिखेंगे, जबकि साई पल्लवी एक नेचुरली कॉन्फिडेंट लड़की के किरदार में नजर आएंगी. टीजर में उनकी जोड़ी की झलक पहले ही देखने को मिल चुकी है, जो फ्रेश और बेहद प्यारी लगती है, और यही वजह है कि यह ऑन-स्क्रीन जोड़ी दर्शकों की नजरों में बनी हुई है.

एक दिन के जरिए आमिर खान लंबे समय बाद निर्देशक-प्रोड्यूसर मंसूर खान के साथ फिर से काम कर रहे हैं.  इससे पहले यह आइकॉनिक जोड़ी कयामत से कयामत तक, जो जीता वही सिकंदर, अकेले हम अकेले तुम और जाने तू… या जाने ना जैसी यादगार फिल्में दे चुकी है. एक दिन के साथ दोनों एक बार फिर एक रोमांटिक लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं, जो इस फिल्म को खास बनाती है और इसकी झलकियों को लेकर उत्सुकता और बढ़ा देती है.

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी एक दिन में साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है. एक दिन 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com