विज्ञापन
38 minutes ago
नई दिल्ली:

संसद के दोनों सदनों में आज माहौल बेहद टकरावपूर्ण रहने वाला है. लोकसभा में प्रश्नकाल के बाद विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग नोटिस औपचारिक रूप से सौंपने की तैयारी में है, जिसमें 100 से अधिक सांसदों के हस्ताक्षर होने की जानकारी सामने आई है. इसके साथ ही ऊर्जा संकट, खासकर देशभर में गहराते एलपीजी सिलेंडर संकट पर भी जोरदार बहस होने की संभावना है, जिसे आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी विशेष रूप से उठाया. वहीं, निजी विधेयकों और संकल्पों पर भी बहस के जरिए सांसद अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे रखेंगे.

राज्‍यसभा में भी सुबह प्रश्नकाल के बाद मिडिल ईस्ट संकट पर व्यापक बहस की विपक्ष की मांग जोर पकड़ रही है, क्योंकि इस क्षेत्रीय तनाव का भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर सीधा असर पड़ रहा है. दोनों सदनों में निजी सदस्यों के विधायी कार्य दोपहर बाद लिए जाएंगे.

LPG पर मचा हाहाकार

इन्हीं सबके बीच देशभर में LPG की किल्लत से हाहाकार मचा है. कई शहरों में लंबी कतारें, बढ़ी कीमतें और 25‑दिवसीय रीफिल नियम ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. 

उधर, संसद में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष की कार्रवाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जहां SIR (Special Intensive Revision) को लेकर लंबे समय से विवाद गहरा रहा है.

देश के हर बड़े मुद्दे पर अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें और इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें

AAP नेता सौरभ भारद्वाज का केंद्र पर हमला

LPG संकट की रिपोर्टों के बीच आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा, 'देश में कैसी भी स्थिति हो, केंद्र सरकार लगातार झूठ बोलती है और लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश करती है… आप (पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी) सच बताइए; संसद में कैसे झूठ बोल सकते हैं?'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com