Pakistan Scared From India's Action: पाकिस्तान सरकार ने कहा कि वह कश्मीर में हुए घातक हमले के बाद भारत द्वारा लगाए गए कूटनीतिक उपायों का जवाब देने के लिए अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाएगी. उप प्रधानमंत्री इशाक डार विदेश मंत्री भी हैं. इशाक डार ने एक्स पर कहा कि समिति गुरुवार को इस बारे में बैठक करेगी. पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति वरिष्ठ नागरिक और सैन्य अधिकारियों से बनी है. राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक केवल बाहरी खतरे या बड़े आतंकवादी हमले के मामलों में बुलाई जाती है.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी बुधवार रात कहा कि सिंधु जल संधि को स्थगित करने और राजनयिक संबंधों में कटौती करने के भारत के कदम पर उचित जवाब के लिए शीर्ष असैन्य और सैन्य नेतृत्व बृहस्पतिवार को बैठक करेंगे. आसिफ ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की एक बैठक आयोजित की जाएगी.'' उन्होंने कहा कि ‘‘भारतीय कदमों का उचित जवाब देने के लिए'' निर्णय लिए जाएंगे.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
पाकिस्तान में भारत का खौफ
पहलगाम आतंकी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई के डर से पाकिस्तान घबराया हुआ है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में बुधवार को एक बड़ी बैठक हुई. जिसमें इस हमले के बाद की स्थितियों पर मंथन किया गया. बैठक में तीनों सेना के प्रमुख भी शामिल रहे. इस बैठक में पहलगाम आतंकी हमले के बाद की स्थितियों पर चर्चा हुई. बैठक के इतर पाकिस्तान एयरफोर्स को चाक-चौबंध रखा गया है. इस बैठक में पाकिस्तान सेना प्रमुख सहित अन्य सभी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद थे. अब गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक कर वो फिर आगे का आकलन करेगा. पाकिस्तानी मीडिया भी भारत की तरफ से हमले की आशंका की खबरें चला रहा है.
पाकिस्तान में मचा है बवाल
आपको बता दें कि पाकिस्तान में इस समय बवाल मचा हुआ है. बलोचिस्तान में पहले ही गदर मचा हुआ है. इधर, इमरान खान और उनकी पार्टी भी शहबाज शरीफ की नाक में दम किए हुए है. वहीं हाल ही में बिलावल भुट्टो ने भी शहबाज शरीफ को धमकी दे दी है. सिंधु नदी नहर परियोजना पाकिस्तान की संघीय सरकार की 'गले की फांस' बन गई है. सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने धमकी दी है कि अगर इस प्रोजेक्ट को स्थगित नहीं किया गया तो वह सरकार से बाहर हो जाएगी. वहीं पड़ोसी अफगानिस्तान से भी पाकिस्तान से भी ठनी हुई है. ऐसे में अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया तो वो कहीं का नहीं रहेगा.
ये भी पढ़ें
48 घंटे में भारत छोड़ें पाकिस्तानी... पहलगाम हमले के जवाब में कार्रवाई, जानिए क्या-क्या आदेश में
EXPLAINER: क्या है सिंधु जल संधि, भारत के समझौता स्थगित करने से पाकिस्तान क्यों तड़पेगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं