विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2020

बिहार के मुंगेर में दुर्गा विसर्जन के दौरान फायरिंग में एक की मौत, कई घायल

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि जानबूझकर कुछ लोगों द्वारा पुलिस पर मारपीट करने का झूठा आरोप लगाते हुए माहौल को खराब किया गया और भीड़ को पुलिस के खिलाफ उकसाया गया.

मामले को लेकर कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है.
  • घटना में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर
  • असामाजिक तत्‍वों ने पुलिस को निशाना बनाकर पथराव किया
  • पुलिस द्वारा रोके जाने पर उग्र लोगों की ओर से की गई फायरिंग
पटना:

बिहार के मुंगेर में कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा हो गई. हिंसा में कई पुलिसवालों के घायल होने की खबर है जबकि एक शख्स की मौत भी हो गई है. साथ ही 7 अन्य लोगों को भी गोली लगने की खबर है. बताया जा रहा है कि शहर के दीनदयाल उपाध्याय चौक पर प्रतिमाओं को विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर दुर्भावना से ग्रसित होकर पुलिस बल को निशाना बनाते हुए पथराव किया गया. पुलिस द्वारा रोके जाने पर उग्र लोगों की ओर से फायरिंग भी की गई. पुलिस ने बताया कि भीड़ के हमले में संग्रामपुर थानाध्यक्ष, कोतवाली थानाध्यक्ष, कासिम बाजार थानाध्यक्ष, बासुदेवपुर ओपी अध्यक्ष के अलावा 17 अन्य पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं.

सरकार ने कहा, सितंबर में जारी Unlock-5 की गाइडलाइंस नवंबर के अंत तक रहेंगी प्रभावी

बताया जा रहा है कि पुलिस को निशाना बनाकर लगातार पथराव किए जाने और भीड़ द्वारा फायरिंग कर शहर में अफवाह फैलाई गई और माहौल को खराब किए जाने का प्रयास किया गया. पुलिस ने घटनास्थल से तीन हथियार, गोलियां और खोखा भी बरामद किए हैं. घटना के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल और मुंगेर सदर क्षेत्र का दौरा किया गया. फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है. दोषियों की पहचान की जा रही है.

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि जानबूझकर कुछ लोगों द्वारा पुलिस पर मारपीट करने का झूठा आरोप लगाते हुए माहौल को खराब किया गया और भीड़ को पुलिस के खिलाफ उकसाया गया. मामले को लेकर कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है. इस मामले को लेकर राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए चुनाव आयोग से इसकी जांच कर दोषी कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

सिटी सेंटर: त्योहार आए लेकिन बाजारों में रौनक नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar's Munger, Firing, Idol Immersion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com