अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) की घटना पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी (KC Tyagi) ने कहा कि हम आहत हैं और ये गठबंधन की भावना के ख़िलाफ़ हैं. जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले शनिवार को हुई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक से बाहर आते हुए केसी त्यागी ने अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के 6 विधायकों को बीजेपी द्वारा अपनी पार्टी में शामिल कराए जाने पर कहा कि इससे पार्टी आहत हुई है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अरुणाचल का बिहार पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
अन्य राज्यों में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के सवाल पर केसी त्यागी ने कहा कि हमारा गठबंधन केवल बिहार के लिए है. हम और राज्यों में अकेले ही चुनाव लड़ेंगे.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनाना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जेडीयू महासचिव ने कहा, "जब राष्ट्रीय कार्यकारिणी या राष्ट्रीय परिषद की बैठक होती है तो उससे एक दिन पहले राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होती है. ताकि अगले दिन होने वाली बैठक के लिए एजेंडा सेट हो. तो आज नीतीश जी की अध्यक्षता में हमारी पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई थी."
यह भी पढ़ें- अरुणाचल में JDU के 6 विधायकों के पाला बदलने पर आई BJP की प्रतिक्रिया
इससे पहले बीजेपी नेता बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी (Renu Devi) ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में जो भी हुआ है, उसका असर राज्य की एनडीए (NDA) सरकार पर नहीं होगा. उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने शनिवार को कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, "जो गये वो अपने मर्जी से गये." उन्होंने कहा कि उनका (जेडीयू विधायक) मन हो रहा है तो हम क्या कर सकते हैं. हमारा उद्देश्य हमारे प्रदेश को विकसित और उन्नत और आत्मनिर्भर बनाने का है."
यह भी पढ़ें- शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार से पूछा, "कब तक अपमान सहते रहेंगे..."
बता दें कि जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीजेपी ने झटका देते हुए छह विधायकों को गुरुवार को अपनी पार्टी में शामिल करा लिया. जेडीयू के सात विधायक जीतकर आए थे, जो सरकार का समर्थन कर रहे थे.
slation results
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं