Odisha Tyre Factory Fire: ओडिशा के राजगंगपुर में रविवार सुबह एक टायर मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में फैक्ट्री से उठता काले धुएं का घना गुबार आसमान में छा गया. दूर-दूर तक धुआं दिखाई देने लगा और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना के बाद प्रशासन और दमकल विभाग को हालात संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.
सुबह-सुबह भड़की आग से अफरा-तफरी
यह घटना रविवार सुबह पड़ाजामपाली इलाके में स्थित टायर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक फैक्ट्री परिसर से आग की तेज लपटें उठने लगीं. रबर और टायर जैसी ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग ने बहुत तेजी से फैलकर पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पुलिस ने इलाके को किया सील
आग लगने की सूचना मिलते ही राजगंगपुर पुलिस मौके पर पहुंची. एहतियात के तौर पर फैक्ट्री के आसपास का इलाका सील कर दिया गया, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो. लोगों को फैक्ट्री से दूर रहने की हिदायत दी गई और आवाजाही पर रोक लगा दी गई.
7 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
शुरुआत में आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 3 गाड़ियां भेजी गईं, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए बाद में और गाड़ियां मंगाई गईं. कुल 7 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की. खबर लिखे जाने तक दमकलकर्मी दो घंटे से ज्यादा समय से लगातार आग बुझाने में जुटे हुए थे.
राउरकेला से मंगवाया गया स्पेशल फोम
टायर और रबर में लगी आग को पानी से बुझाना आसान नहीं होता. इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने राउरकेला से स्पेशल फायर फोम मंगवाया. इस फोम की मदद से आग को फैलने से रोकने में काफी हद तक सफलता मिली और लपटों पर नियंत्रण पाया गया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए राजगंगपुर के IIC और SDPO खुद मौके पर मौजूद रहे. दोनों अधिकारी पूरे राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी करते रहे और दमकल कर्मियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा.
आग के कारणों की जांच शुरू
फिलहाल आग लगने की सही वजह सामने नहीं आ सकी है. आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी केमिकल रिएक्शन के कारण आग लगी हो सकती है. आग पूरी तरह बुझने के बाद फायर विभाग और फॉरेंसिक टीम मामले की विस्तृत जांच करेगी. फैक्ट्री को हुए नुकसान का आकलन भी बाद में किया जाएगा.
काले धुएं से लोगों में दहशत
टायर जलने से उठा काला धुआं आसपास के इलाकों में फैल गया. कई लोगों ने सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन की शिकायत की. प्रशासन ने स्थानीय लोगों से घरों की खिड़की-दरवाजे बंद रखने और जरूरत पड़ने पर मास्क पहनने की अपील की है. फिलहाल हालात पर नजर रखी जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं