दिल्ली के आईजीआई हवाईअड्डा (IGI Airport) पर रैपिड आरटी-पीसीआर (RTPCR) मशीनों की संख्या अगले कुछ दिनों में 120 से बढ़ाकर 200 कर दी जाएगी. 'जोखिम' वाले देशों से आने वाले यात्रियों की अनिवार्य कोविड-19 (Coronavirus) जांच का जिम्मा संभालने वाली कंपनी ने यह जानकारी दी है. बुधवार को एक बयान में, जेनेस्ट्रिंग डायग्नोस्टिक्स की संस्थापक एवं निदेशक गौरी अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे की प्रयोगशाला में तैनात कर्मचारियों की संख्या भी 600 से बढ़ाकर 750 की जाएगी.
ये कोई रेलवे स्टेशन नहीं, ओमिक्रॉन को लेकर जांच नियमों में सख्ती के बाद दिल्ली एयरपोर्ट का नजारा
वहीं, मुंबई में, अडानी समूह के स्वामित्व वाले छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) ने बुधवार को कहा कि उसने महाराष्ट्र सरकार के निर्देशों के बाद रैपिड आरटी-पीसीआर जांच के लिए शुल्क घटाकर 1,975 रुपये कर दिया है. मुंबई हवाई अड्डे पर रैपिड आरटी-पीसीआर जांच का शुल्क पहले 3,900 रुपये था, जिसे राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने की मांग के बाद पहले वसूले जा रहे 4,500 रुपये से कम कर दिया गया था.
-
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
'आगमन सुचारू चल रहा', Omicron वैरिएंट के बाद नए यात्रा दिशा-निर्देशों पर दिल्ली एयरपोर्ट
दिल्ली हवाई अड्डे पर, रैपिड आरटी-पीसीआर जांच में एक यात्री को 3,500 रुपये का खर्च आता है, लेकिन परिणाम 60-90 मिनट में आता है. आरटी-पीसीआर की कीमत एक यात्री के लिए 500 रुपये है और परिणाम लगभग छह घंटे में आता है. 'जोखिम में' वाले देश से दिल्ली हवाई अड्डे पर आने वाले यात्री को अनिवार्य रूप से किसी भी जांच की पहले से बुकिंग करनी होगी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं