विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2011

समुद्र किनारे सूटकेस में महिला का शव बरामद

मुम्बई में समुद्र तट के समीप सूटकेस में बंद एक महिला का शव मिला। पुलिस ने बताया कि मृत महिला की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
Mumbai: मुम्बई में गुरुवार को जुहू समुद्र तट के समीप सूटकेस में बंद एक महिला का शव मिला। पुलिस ने बताया कि मृत महिला की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। उसके चेहरे पर कटने और घाव के निशान हैं। साथ ही महिला के हाथ-पैर बंधे हुए थे। पुलिस उपायुक्त एमएम प्रसन्ना ने पत्रकारों से बताया,"महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी कहना मुश्किल होगा।" उन्होंने कहा, "हम महिला के शिनाख्त की कोशिश कर रहे हैं लेकिन चेहरे में सूजन की वजह से उसकी पहचान करने में दिक्कत हो रही है।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महिला, सूटकेस, हत्या, मुंबई
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com