झारखंड में इस साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जिसे लेकर बीजेपी ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है. केंद्रीय मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर NRC (राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर) को लागू किया जाएगा और विदेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा.
झारखंड में अभी विधानसभा चुनाव का ऐलान तो नहीं हुआ है, लेकिन झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त होने वाला है. पिछला विधानसभा चुनाव दिसंबर में हुआ था. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा हो जाएगी. इस बीच शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'झारखंड में नागरिकता रजिस्टर बनेगा. हम सत्ता में आने के बाद राज्य में NCR लागू करेंगे. विदेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
झारखंड को बचाने का चुनाव
बीजेपी इस समय झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है. शिवराज सिंह चौहान ने बताया, 'झारखंड में भाजपा का विस्तृत संकल्प पत्र जल्द ही आने वाला है. यह चुनाव केवल मुख्यमंत्री बनाने या किसी पार्टी की सत्ता के लिए नहीं है, यह झारखंड को बचाने का चुनाव है. बेटी, माटी और रोटी इन तीनों की रक्षा करना हमारा संकल्प है.
घुसपैठियों के कारण बदल रहा झारखंड
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण झारखंड की डेमोग्राफी परिवर्तित हो रही है. संथाल परगना में आदिवासी आबादी 44% से घटकर 28% रह गई है. बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण हिंदू आबादी भी प्रभावित हुई है. वोट बैंक के लालच में हेमंत सोरेन और गठबंधन की सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है. घुसपैठियों के आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनाए जा रहे हैं, यह देश के लिए बड़ा खतरा है. आदिवासी बेटियों को भ्रम के जाल में फंसाकर उनसे शादी कर जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें :- चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं