विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2018

कैम्ब्रिज एनालिटिका और फेसबुक को भेजा गया नोटिस, सरकार कर रही जवाब की प्रतीक्षा : रविशंकर प्रसाद

प्रसाद ने कहा कि जहां तक भारत सरकार का सवाल है, हमारे विभाग ने कैम्ब्रिज एनालिटिका एवं फेसबुक को नोटिस भेजा है.

कैम्ब्रिज एनालिटिका और फेसबुक को भेजा गया नोटिस, सरकार कर रही जवाब की प्रतीक्षा : रविशंकर प्रसाद
रविशंकर प्रसाद(फाइल फोटो)
नई दिल्ली: डाटा सुरक्षा को लेकर विपक्ष के आरोपों का सामना कर रही भाजपा ने शुक्रवार को जोर दिया कि देश में डाटा सुरक्षा को लेकर सरकार का रूख काफी सख्त है और इस संदर्भ में कैम्ब्रिज एनालिटिका एवं फेसबुक को नोटिस भेजा गया है. केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, ‘इस मामले में इनके (कैम्ब्रिज एनालिटिका एवं फेसबुक) जवाब की प्रतीक्षा की जा रही है. इनके जवाब के बाद हम कार्रवाई करेंगे.’ उन्होंने कहा कि ब्रिटेन की संसद की समिति मामले की जांच कर रही है और ऐसे में किसी सदस्य के टिप्पणी पर हम कुछ नहीं कह सकते हैं. अगर समिति की रिपोर्ट भेजी जायेगी, तब उसके बारे में कुछ विचार किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें : RTI से हुआ खुलासा, 210 सरकारी वेबसाइटों ने आधार से जुड़ी जानकारियां सार्वजनिक कीं

प्रसाद ने कहा कि जहां तक भारत सरकार का सवाल है, हमारे विभाग ने कैम्ब्रिज एनालिटिका एवं फेसबुक को नोटिस भेजा है. उन्होंने कहा कि इस विषय पर वह पहले ही अपनी बात रख चुके हैं. केंद्रीय कानून और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद से 'कैम्ब्रिज एनालिटिका' के पूर्व कर्मचारी क्रिस्टफर विली के खुलासे के बारे में पूछा गया था. इससे पहले मंगलवार को प्रसाद ने कहा था कि 'कैम्ब्रिज एनालिटिका' ने स्वीकार किया है कि कांग्रेस उसकी क्लाइंट रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ऐसी कंपनी की मदद ली जो मतदाताओं को प्रभावित कर रही थी, इसके लिए अब कांग्रेस और राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए.

VIDEO : डेटा लीक पर क्‍या कहते हैं IT लॉ एक्‍सपर्ट पवन दुग्‍गल​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cambridge Analytica
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com